न्यूयॉर्क में मेट गाला 2019 का आयोजन बहुत ही शानदार रूप से हुआ था। इस खास मौके पर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। मेट गाला के पिंक कार्पेट पर इन अभिनेत्रियों ने अपने अजीबो-गरीब फैशन स्टाइल से दुनियाभर के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इवेंट में जिन अभिनेत्रियों की ड्रेस सबसे ज्यादा चर्चा में रही उनमें किम करदाशियां, केटी पेरी और प्रियंका चोपड़ा शामिल थीं। किम की ड्रेस को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया गया क्योंकि ये उनके फिगर पर खूब फब रही थी। वहीं, प्रियंका को अपने इस अनोखे अदांज से सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा था।
Met Gala 2019: 4 घंटे इस कसी हुई ड्रेस में खड़ी रही थीं किम करदाशियां, हो गई थी ये हालत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Thu, 09 May 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन