पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने कैलिफोर्निया के जंगल में लगी आग से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए सामने आए हैं। वो इस आग से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए अपनी पेंटिंग नीलाम कर रहे हैं।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी पेंटिंग की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'वह अपनी पेंटिंग धन जुटाने के लिए बेच रहे हैं।' उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'इस पेंटिंग का नाम 'कैलवरी' है और इसको बेचकर जो पैसे आएंगे वह कैलिफोर्निया की आग से प्रभावित लोगों की मदद के लिए होगा।'
आपको बता दें कि साउथ कैलिफोर्निया के जंगलों के 65 हजार एकड़ इलाके में कुछ दिन पहले भयंकर आग लगी थी। इससे राज्य में इमरजेंसी लगा दी गई थी। करीबन 1.5 लाख लोगों को हटाया गया। आग से 160 इमारतें पूरी तरह जल गई हैं।