फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Johnny Dep Amber Heard: actor fan claims that he is the father of her baby in the courtroom

Johnny Dep Amber Heard: जॉनी डेप पर एक और महिला ने ठोका दावा, चिल्लाकर बोली- "यह तुम्हारा बच्चा है"

Wed, 25 May 2022 05:42 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 25 May 2022 05:42 PM IST
सार

एक महिला ने सबके सामने कोर्टरूम में चिल्लाते हुए कहा,' आई लव यू, जॉनी। हम दोनों के मन और हमारी आत्माएं जुड़ी हुई हैं।'

विज्ञापन
Johnny Dep Amber Heard: actor fan claims that he is the father of her baby in the courtroom
जॉनी डेप, एम्बर हर्ड - फोटो : social media

विस्तार

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जॉनी डेप और उनकी पत्नी एम्बर हर्ड के बीच छिड़ी जंग अब किसी से छिपी हुई नहीं है। दोनों के बीच कोर्ट में चल रही इस कानूनी लड़ाई में एक के बाद एक हैरान कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस मानहानि मुकदमे में चल रहे हाई वोल्टेज ड्रामे में कभी जॉनी डेप पर कीचड़ उछाला रहा है, तो कभी एम्बर हर्ड के खिलाफ दलीलें दी जा रही हैं। यह दलीलें दोनों सितारों की छवि पर कीचड़ उछाल रही हैं, जिसका नुकसान दोनों को ही उठाना पड़ रहा है। अभिनेता और अभिनेत्री के फैंस को इस विवाद में कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी है और इसकी वजह से ही कोर्ट रुम में उनके बहुत सारे फैंस भी मौजूद रहते हैं। अब इस केस को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। जॉनी की एक फीमेल फैन ने कोर्ट रूम में दावा किया है कि वह उसके बच्चे के पिता हैं।

विज्ञापन

कोर्टरूम में हुआ बबाल 
सोमवार यानी 23 मई को जॉनी डेप और एम्बर हर्ड के केस की सुनवाई एक बार फिर शुरू की गई। इस केस में मॉर्निंग ब्रेक में तब बहुत बबाल मचा था, जब एक महिला ने सबके सामने चिल्लाते हुए कहा,' आई लव यू, जॉनी। हम दोनों के मन और हमारी आत्माएं जुड़ी हुई हैं।' इतना कहने के बाद जॉनी ने उसकी तरफ देखकर हाथ हिलाया। जॉनी से ऐसा रिएक्शन मिलने के बाद उस महिला ने चीखते हुए कहा, 'यह तुम्हारा बच्चा है।' इसके बाद उस महिला को कोर्टरूम से बाहर निकाल दिया गया। यह सब सुनकर वहां मौजूद एम्बर काफी सकपका गईं थीं। मीडिया के सामने उस महिला ने माना कि वह सिर्फ मजाक कर रही थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कब खत्म होगी सुनवाई
इस हाई प्रोफाइल केस में कई खुलासे होने के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि इस केस की सुनवाई 27 मई तक चलेगी। सुनवाई के दौरान एम्बर, उनकी बहन और जॉनी की एक्स गर्लफ्रेंड ने अभिनेता पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। एम्बर ने यहां तक कह दिया था कि जॉनी नशे की हालत में उनके साथ यौन हिंसा करते थे। हालांकि, एम्बर ने अपने बयान में यह भी कहा है कि उन्होंने भी अपने बचाव में जॉनी पर कई बार हाथ उठाया था।

विज्ञापन

जानिए पूरा मामला 
जॉनी डेप और एम्बर हर्ड एक-दूसरे से साल 2009 मिले थे। कुछ वर्षों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2015 में दोनों ने शादी की। लेकिन, इनकी शादी लंबी नहीं चली और एक साल बाद ही दोनों अलग रहने लगे थे। इसके बाद साल 2017 में इनका तलाक हो गया। वर्ष 2018 में एम्बर ने अखबार में एक आर्टिकल लिखा था, जिसमें उन्होंने जॉनी का नाम बिना लिए उन पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। जॉनी ने इसी आर्टिकल के आधार पर एम्बर पर 50 मिलियन डॉलर का मानहानि का केस किया है। इस केस के जवाब में एम्बर ने भी जॉनी पर कई तरह के आरोप लगाते हुए उन पर 100 मिलियन डॉलर का दावा ठोक दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed