जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार' के सीक्वल का लोगों को बेतहाशा इंतजार है। फिल्म के प्रोडक्शन की शुरुआत के बाद से ही निर्माताओं की यह कोशिश रही है कि अवतार के सीक्वल की कहानी के बारे में कुछ भी पता न चले। यही कारण है कि वह 'अवतार 2' से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर चर्चा है कि कल सिनेमाकॉन में फिल्म की पहली झलक सामने आएगी। बता दें कि साइंस-फिक्शन फ्रैंचाइज़ी का दूसरा भाग, 'अवतार 1' के उद्घाटन के लगभग 13 साल बाद 16 दिसंबर को रिलीज होगा। यह खबर भी सामने आ रही है कि इस फिल्म को 160 भाषाओं में डब कर, ग्लोबल लेवल पर रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है।
Avatar 2: आज सामने आ सकती है 'अवतार 2' की पहली झलक, मेकर्स बना रहे हैं 160 भाषाओं में डब करने की योजना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:10 AM IST
विज्ञापन