अपनी पहली ही सुपरहिट फिल्म टर्मिनेटर से मेगा स्टार बन जाने वाले हॉलीवुड अभिनेता अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर की नई फिल्म टर्मिनेटर डार्क फेट के हिंदी संस्करण का देश में बेसब्री से इंतजार हो रहा है। फिल्म का इंतजार सिर्फ आम दर्शक ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा के बड़े सितारे भी बेचैनी से कर रहे। फिल्म का प्रिव्यू देख चुके लोग इस फिल्म का एक्शन बिल्कुल किसी जेम्स बॉन्ड की फिल्म की तरह बता रहे हैं और कुछ ट्रेड एक्सपर्ट तो इसे हिंदी फिल्म वॉर से भी बड़ी एक्शन फिल्म बता चुके हैं। टर्मिनेटर डार्क फेट भारत में 1 नवंबर को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो रही है। अमर उजाला के सौभाग्यशाली पाठकों फिल्म टर्मिनेटर डार्कफेट गुरुवार 31 अक्टूबर को छह शहरों में रिलीज से पहले दिखाई जाएगी। इन शोज की टिकटें बुधवार को अमर उजाला के संबंधित शहरों के कार्यालयों से वितरित की जाएंगी।
सितारों को भी टर्मिनेटर डार्क फेट का बेसब्री से इंतजार, अमर उजाला पाठकों को आज मिलेंगी मुफ्त टिकटें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर के साथ फोटो फिर वायरल
पाएं टर्मिनेटर डार्क फेट की फ्री टिकटें
अमर उजाला के हजारों पाठकों ने अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर के पोस्टर तलाशे और उनके सामने खड़े होकर अपनी सेल्फी सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। फिल्म टर्मिनेटर डार्क फेट को रिलीज से पहले देखने का मौका पाने के लिए पाठकों को अपनी ये तस्वीर दिखानी होगी। इस तस्वीर को दिखाकर दर्शक अमर उजाला के कानपुर, मेरठ, वाराणसी, चंडीगढ़, नोएडा और लखनऊ प्रकाशन केंद्रों से बुधवार 30 अक्तूबर को दोपहर तीन से चार बजे के बीच फ्री टिकटें पा सकते हैं। टिकटें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर वितरित की जाएंगी। अगर आप सेल्फी साझा करने से चूक गए हैं तो भी निराश होने की जरूरत नहीं है। अमर उजाला बिंदास में छपी फिल्म टर्मिनेटर डार्कफेट से संबंधित पांच अलग अलग खबरों की कटिंग जमा करके भी आप ये फ्री टिकटें हासिल कर सकते हैं।
आज यहां मिलेंगी टर्मिनेटर डार्क फेट की टिकटें
बुधवार 30 अक्तूबर को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच आज यहां से प्राप्त करें टर्मिनेटर डार्क फेट की फ्री टिकटें:
कानपुर: 89 गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल इस्टेट, अतुल माहेश्वरी मार्ग।
चंडीगढ: एससीओ 34-37, सेक्टर 9 डी
लखनऊ: 3ए, तिलक मार्ग, डालीबाग
मेरठ: 164/1 मोहकमपुर, दिल्ली रोड
वाराणसी: ए-6, बिग इंडस्ट्रियल इस्टेट, चांदपुर
नोएडा: सी-21, सेक्टर 59