फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hollywood Celebs: भारतीय खाने के शौकीन हैं ये विदेशी स्टार्स, एक ने तो भोजन पर खर्च किए लाखों रुपये

Wed, 09 Aug 2023 02:08 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 09 Aug 2023 02:08 PM IST
विज्ञापन
Hollywood Celebs Who Like Indian Food Johnny Depp Tom Cruise Robert Pattinson Tom Holland  Zendaya
हॉलीवुड स्टार्स - फोटो : अमर उजाला

हमारे भारत देश की हर चीज निराली है। फिर चाहे यहां की संस्कृति हो, अलौकिक धरोहर हों या फिर लजीज भोजन, हर चीज की चर्चा विदेशों में खूब की जाती है। भारत वासियों के साथ ही अगर विदेशी मेहमान हमारे यहां के व्यंजन चख लें तो उनके फैन बन जाते हैं। यह बात सिर्फ आम लोगों पर ही लागू नहीं होती है। बहुत से ऐसे इंटरनेशनल सुपरस्टार्स हैं, जो भारतीय व्यंजनों के जबर्दस्त फैन हैं। चलिए आपको उन विदेशी सेलेब्स के बारे में बताते हैं, जिनको हमने भारतीय व्यंजनों की तारीफ करते सुना है।  

Hollywood Celebs Who Like Indian Food Johnny Depp Tom Cruise Robert Pattinson Tom Holland  Zendaya
जंगकुक - फोटो : सोशल मीडिया
जंगकुक

बीटीएस सुपरस्टार जंगकुक को भारतीय भोजन के प्रति अपने प्यार का इजहार करने के बाद सुर्खियों में आ गए। जंगकुक ने एक सोशल मीडिया लाइव सेशन के दौरान कुबूल किया कि वह भारतीय खाने के बहुत बड़े फैन हैं और उन्हें हमारे देश का लजीज खाना बेहद पसंद है। दक्षिण कोरियाई गायक को चिकन मखनी और नान से खासा लगाव है।

Hollywood Celebs Who Like Indian Food Johnny Depp Tom Cruise Robert Pattinson Tom Holland  Zendaya
जॉनी डेप - फोटो : social media
जॉनी डेप

हॉलीवुड सुपरस्टार जॉनी डेप ने बर्मिंघम के सबसे बड़े भारतीय रेस्तरां में खाने पर 48 लाख रुपये खर्च किए थे। इस बिल की कीमत सुनकर न केवल जॉनी डेप के फैंस के बल्कि खुद उनके भी होश उड़ गए थे। अभिनेता ने उस रात अपने दोस्तों के साथ भारतीय रेस्तरां में चिकन टिक्का मसाला और किंग प्रॉन भुना के साथ-साथ शैंपेन और कॉकटेल पी थी। ऐसे में साफ है कि जब जॉनी डेप ने यह भारतीय डिश चखी तो वह अपने आपको इसे बार-बार खाने से नहीं रोक पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hollywood Celebs Who Like Indian Food Johnny Depp Tom Cruise Robert Pattinson Tom Holland  Zendaya
टॉम क्रूज - फोटो : सोशल मीडिया
टॉम क्रूज

एक्शन सुपरस्टार टॉम क्रूज को भी भारतीय खाने से बेहद लगाव है। किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा था कि टॉम क्रूज ने ब्रिटेन में गायिका आशा भोसले के रेस्तरां में भोजन करते समय चिकन टिक्का मसाला का दोबारा ऑर्डर दिया था। कथित तौर पर अभिनेता को चिकन डिश इतनी पसंद आई थी कि उन्होंने इसे दोबारा ऑर्डर किया। उन्होंने रेस्तरां के बाहर स्टाफ के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। 

विज्ञापन
Hollywood Celebs Who Like Indian Food Johnny Depp Tom Cruise Robert Pattinson Tom Holland  Zendaya
रॉबर्ट पैटिनसन - फोटो : ट्विटर
रॉबर्ट पैटिनसन

अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन मसालेदार भारतीय भोजन के शौकीन हैं और उन्हें चिकन कबाब बहुत पसंद है। चाहे लंदन हो या न्यूयॉर्क, अभिनेता को नियमित रूप से मसालेदार करी खाने के लिए भारतीय रेस्तरां में जाते हैं। अपनी फिल्म 'टेनेट' की शूटिंग के लिए मुंबई आए रॉबर्ट पैटिनसन बटर चिकन के लिए मशहूर एक रेस्तरां भी गए थे। उन्हें यह इतना पसंद आया था कि बाद में वह जब तक मुंबई में रुके तब तक इसे बार-बार ऑर्डर करते रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed