बॉलीवुड हो या फिर हॉलीवुड, आज सिनेमा में कई ऐसे सितारे हैं जो फिल्मों में अपनी ही शर्तों पर काम करते हैं। ये सितारे अपने कॉन्ट्रेक्ट क्लॉज में ही अपनी शर्तों का जिक्र कर देते हैं। कुछ सितारे जहां किसिंग सीन को लेकर सख्ती से मना कर देते हैं तो वहीं कुछ सितारे न्यूड सीन्स न देने की बात का जिक्र अपने कॉन्ट्रेक्ट में कर देते हैं। ऐसे में अब लिस्ट में एक और अभिनेत्री का नाम शुमार हो गया है।
2 of 5
कीरा नाइटले
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल हाल ही में लोकप्रिय हॉलीवुड अभिनेत्री कीरा नाइटले ने न्यूड सीन्स करने को लेकर साफ तरह से मना कर दिया है। कीरा ने इस बात का जिक्र अपने कॉन्ट्रेक्ट क्लॉज में भी किया है। कीरा का कहना है कि अब किसी भी फिल्म में वो न्यूड सीन्स नहीं देंगी।
3 of 5
कीरा नाइटले
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कीरा इससे पहले कुछ फिल्मों में न्यूड सीन्स दे चुकी हैं, लेकिन उनका कहना है कि अब फिल्म के क्रू के सामने वो न्यूड नहीं होना चाहती हैं। वहीं नो न्यूडिटी क्लॉज पर कीरा ने बताया कि पहले फिल्मों में न्यूड सीन्स करना आसाना होता था, लेकिन आज के वक्त में सभी सीन्स पॉर्न वेबसाइट पर चले जाते हैं, जिससे उन्हें आपत्ति है।
4 of 5
कीरा नाइटले
- फोटो : सोशल मीडिया
कीरा ने बातचीत में आगे बताया कि अगर सीन या फिल्म की खास डिमांड होगी तो न्यूड सीन्स को उनकी बॉडी डबल फिलमाएगी। बात कीरा की फिल्मों की करें तो अभिनेत्री लव एक्चुएली, बीगिन एगेन, प्राइड एंड प्रिज्यूडिस और पाइरेट्स ऑफ दि कैरेबियन जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
5 of 5
कीरा नाइटले
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि कीरा के पति का नाम जेम्स राइटन है। कीरा की दो बेटियां भी हैं। दो साल डेटिंग करने के बाद उन्होंने साल 2013 में शादी रचाई थी और साल 2015 में उनकी पहली बेटी का जन्म हुआ था। इसके चार साल बाद 2019 में उनकी दूसरी बेटी का जन्म हुआ था।