गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2023 के शुरू होने में अब कुछ ही समय बचा है। यह समारोह 10 जनवरी को अमेरिका में आयोजित किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो में कई अंतरराष्ट्रीय फिल्मों और टीवी शोज को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने वर्ल्डवाइड शानदार प्रदर्शन किया है। 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड को इस साल ओटीटी पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा। इस अवॉर्ड शो को भारतीय समय अनुसार 11 जनवरी की सुबह साढ़े छह बजे से स्ट्रीम किया जा सकेगा। आइए आपको बताते हैं कि इस इवेंट में कौन-कौन सी बड़ी फिल्मी हस्तियां शिरकत करने वाली हैं।
Shahrukh Khan: 'रईस' ने असल जिंदगी में दिखाई 'रईसी', सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में टॉम क्रूज से आगे निकले SRK
2 of 4
क्विंटन टैरेंटिनो
- फोटो : सोशल मीडिया
80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड शो में स्टार डायरेक्टर और पिछली बार के विजेता क्विंटन टैरेंटिनो नजर आएंगे। इस इवेंट में वह प्रेंजटर की भूमिका में भी दिखेंगे। इसके अलावा रियान जॉनसन जेम्स कैमरून, गुइलेर्मो डेल टोरो और लुकास ढोंट जैसे डायरेक्टर रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाएंगे।
Nushrratt Bharuccha: छोरी 2 की शूटिंग के दौरान घायल हुईं नुसरत, टांके लगवाते हुए वीडियो किया शेयर
3 of 4
टेलर स्विफ्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
सबसे कम उम्र के नॉमिनी जेना ओर्टेगा और जूलिया गार्नर के नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा स्टीवन स्पीलबर्ग, मिशेल विलियम्स, टोनी कुशनर, ऑस्टिन बटलर और नीसी नैश सहित अन्य लोग भी साल की सबसे बड़ी रात में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते दिखेंगे। बीते कुछ महीनों में टेलर स्विफ्ट कई बड़े अवॉर्ड शो में अचानक अपनी अपीयरेंस से फैंस को हैरान कर चुकी हैं। ऐसे में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए नामांकित होने के बाद माना जा रहा है कि इस साल इस इवेंट में शामिल होने के लिए उन्होंने सीक्रेट प्लानिंग की है।
Peter Pereira: ट्रिक फोटोग्राफी के उस्ताद पीटर परेरा का निधन, 'मि. इंडिया' ने दिलाई दुनिया भर में शोहरत
4 of 4
आरआरआर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस साल आरआरआर भी गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के दो कैटिगरी में नामांकन हासिल करने में कामयाब रही है। इस इवेंट में फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली, फिल्म के एक्टर राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ शिरकत करेंगे। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड शो को रिहाना भी अटेंड करती नजर आने वाली हैं। भारत में इस अवॉर्ड फंक्शन को लॉयन गेट पर कल यानी 11 जनवरी की सुबह 6ः30 से देखा जा सकता है।
Salman Khan: टूट गया सलमान की हिट फिल्मों का ईद से नाता, समझिए क्या होगा 'किसी का भाई किसी की जान' का