फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gladiator 2: फिल्म 'ग्लैडिएटर 2' के सेट पर हुआ गंभीर हादसा, स्टंट सीन के दौरान इतने क्रू मेंबर्स घायल

Mon, 12 Jun 2023 02:16 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Mon, 12 Jun 2023 02:16 PM IST
विज्ञापन
gladiator 2 accident during stunt leaves 10 crew members injured know the details here
'ग्लैडिएटर 2' - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'ग्लैडिएटर' के सीक्वल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'ग्लैडिएटर 2' की शूटिंग चल रही है और हर डिटेल को सीक्रेट रखा जा रहा है, लेकिन हाल ही एक खबर सामने आई है कि फिल्म के सेट पर गंभीर हादसा हो गया, जिसमें 10 क्रू मेंबर्स घायल हो गए, जिन्हें तुरंत  हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 



 

gladiator 2 accident during stunt leaves 10 crew members injured know the details here
'ग्लैडिएटर 2' - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, कहा जा रहा है कि छह क्रू मेंबर्स को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, बाकि अन्य चार क्रू मेंबर्स का इलाज चल रहा है। हादसा तब हुआ, जब 'ग्लैडिएटर 2' के एक अहम स्टंट सीक्वेंस की शूटिंग की जा रही थी। सबकुछ पहले से बहुत अच्छी तरह प्लान था, लेकिन दुर्घटना घट गई। इस मामले में फिल्म को बना रहे स्टूडियो 'पैरामाउंट पिक्चर्स' ने भी एक स्टेटमेंट जारी किया।

 

gladiator 2 accident during stunt leaves 10 crew members injured know the details here
'ग्लैडिएटर 2' - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट के मुताबिक, छह क्रू मेंबर्स स्टंट सीक्वेंस के दौरान आग से जल गए और उन्हें तुरंत ही मेडिकल हेल्प दी गई। फिल्म की शूटिंग मोरक्को में चल रही थी। पैरामाउंट पिक्चर्स के स्पोक्सपर्सन ने जानकारी दी कि घटना सात जून को हुई, हालांकि हादसे में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
gladiator 2 accident during stunt leaves 10 crew members injured know the details here
'ग्लैडिएटर 2' - फोटो : सोशल मीडिया

पैरामाउंट पिक्चर्स ने जारी किए गए बयान में कहा कि वह स्थिति पर करीबी से नजरें बनाए हुए है और सेट पर हर संभव सावधानी बरती जा रही है। स्पोक्सपर्सन ने बताया कि 'ग्लैडिएटर 2'  के सेट पर सेफ्टी और मेडिकल टीमें मौजूद थीं। जैसे ही एक्सीडेंट की खबर आई, फैन्स टेंशन में आ गए। हर कोई कास्ट और क्रू की सेफ्टी को लेकर चिंतित हो गया।

 

विज्ञापन
gladiator 2 accident during stunt leaves 10 crew members injured know the details here
'ग्लैडिएटर 2' - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म 'ग्लैडिएटर' साल 2000 में रिलीज हुई थी। इसमें रसेल क्रो, जोक्विन फिनिक्स, कोनी नीलसन और ऑलिविर रीड जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म में निभाए मैक्सिमस के किरदार के लिए रसेल क्रो ने बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड जीता था। वहीं, फैंस 'ग्लैडिएटर 2' का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म 2024 में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें-  Sonakshi Sinha: 'संजय लीला भंसाली हिंदी सिनेमा के रत्न हैं', सोनाक्षी ने निर्देशक की तारीफों के बांधे पुल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed