फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oppenheimer: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'ओपेनहाइमर' की भारत में एडवांस बुकिंग शुरू, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Mon, 03 Jul 2023 04:47 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 03 Jul 2023 04:47 PM IST
विज्ञापन
Gear up Christopher Nolan fans Oppenheimer begins advance booking and shows are getting full in India
ओपेनहाइमर - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिस्टोफर नोलन अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ओपेनहाइमर' की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। क्रिस्टोफर नोलन फिल्म जगत का बड़ा नाम है, उनकी मूवी का पूरी दुनिया में बेसब्री से इंतजार किया जाता है। यूनिवर्सल पिक्चर्स और फिल्म ओपेनहाइमर के निर्माता ने भारत में आईमैक्स थिएटरों में एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। ओपेनहाइमर भौतिक वैज्ञानिक जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन पर आधारित है। ओपनहाइमर को परमाणु बम यानी न्यूक्लियर बॉम्ब का आविष्कार करने का श्रेय दिया जाता है।

Gear up Christopher Nolan fans Oppenheimer begins advance booking and shows are getting full in India
ओपेनहाइमर - फोटो : सोशल मीडिया

नए कीर्तिमान स्थापित कर सकती है 'ओपेनहाइमर'
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्मों को आईमैक्स स्क्रीन एक्सपीरियंस ही कुछ अलग होता है। माना जा रहा है कि क्रिस्टोफर का क्रेज और आईमैक्स की भव्यता के कारण फिल्म ओपेनहाइमर बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित कर सकती है। क्रिस्टोफर नोलन को आधुनिक आईमैक्स का 'पितामह' माना जाता है। उन्होंने आईमैक्स के प्रारूप को चैंपियन बनाया है। वह लोगों को थियेटर के अंदर एक अलग ही दुनिया में ले जाते हैं।

Gear up Christopher Nolan fans Oppenheimer begins advance booking and shows are getting full in India
ओपेनहाइमर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

ट्रेलर ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता
जब ओपेनहाइमर का ट्रेलर सामने आया था तो उसने दर्शकों को उत्सुकता को बढ़ाने का काम किया था। रिलीज किए गए तीन मिनट के इस दूसरे ट्रेलर में परमाणु भौतिक विज्ञानिक रॉबर्ट ओपेनहाइमर के भारी दबाव को दर्शाता है। यह दबाव इस चीज का था कि वह चाहते थे कि अमेरिका विश्व युद्ध के दौरान दुनिया में परमाणु बम विकसित करने वाला पहला देश बने। ट्रेलर में दिखाया जाता है कि पहले परमाणु बम का परीक्षण होने वाला है।

यह भी पढ़ें:  रामानंद सागर की 'रामायण' के लिए अरुण गोविल नहीं थे पहली पसंद, फिर एक कॉल ने ऐसे बना दी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Gear up Christopher Nolan fans Oppenheimer begins advance booking and shows are getting full in India
ओपेनहाइमर - फोटो : सोशल मीडिया

कॉन्ट्रोवर्शियल मैनहट्टन प्रोजेक्ट का इतिहास
ओपनहाइमर में अमेरिकी सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर के कॉन्ट्रोवर्शियल मैनहट्टन प्रोजेक्ट का इतिहास दिखाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत ही दूसरे विश्व युद्ध के दौरान पहले परमाणु हथियारों का निर्माण हुआ था। क्रिस्टोफर नोलन द्वारा लिखित और निर्देशित, यह फिल्म 21 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें: हिंदी फिल्में देखने की शौकीन हैं नयनतारा, शाहरुख खान की यह मूवी है बेहद पसंद

विज्ञापन
Gear up Christopher Nolan fans Oppenheimer begins advance booking and shows are getting full in India
ओपेनहाइमर - फोटो : सोशल मीडिया

ये होगी फिल्म की स्टार कास्ट
ट्रेलर फिर रॉबर्ट ओपेनहाइमर की एक ब्लैक एंड व्हाइट छवि में बदल जाता है, जो पत्रकारों और समाचार फोटोग्राफरों की भीड़ के बीच टहलते हुए वॉयस ओवर में बोल रहे हैं। वह परमाणु बम के परीक्षण के फैसले का बचाव कर रहे हैं। फिल्म में सिलियन मर्फी के अलावा एमिली ब्लंट, मैट डेमन, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, फ्लोरेंस पुघ और कई अन्य कलाकार शामिल हैं। ये एक्टर्स ऐसे व्यक्तियों के किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने किसी न किसी तरह से मैनहट्टन प्रोजेक्ट में हिस्सा लिया था।

यह भी पढ़ें: 'मैं कई रातों से सोया नहीं...' दुलकर सलमान शेयर किया भावुक पोस्ट, कहा- 'ऐसा अनुभव पहली बार'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed