{"_id":"64a00b0949e94ff9c7032e71","slug":"amber-heard-first-instagram-post-after-trial-with-johnny-depp-see-what-actress-said-on-social-media-2023-07-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amber Heard: महीनों बाद एम्बर हर्ड की सोशल मीडिया पर वापसी, जानें पोस्ट में अभिनेत्री ने क्या कहा?","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Amber Heard: महीनों बाद एम्बर हर्ड की सोशल मीडिया पर वापसी, जानें पोस्ट में अभिनेत्री ने क्या कहा?
जॉनी डेप और एम्बर हर्ड पिछले साल मानहानि केस की वजह से काफी सुर्खियों में रहे थे। लंबे समय तक सुनवाई के बाद डेप ने अंततः वह मुकदमा जीत लिया था। अभिनेता ने इसे 2018 वाशिंगटन पोस्ट लेख में उन्हें बदनाम करने के लिए दायर किया था, जहां एम्बर ने खुद को घरेलू हिंसा की शिकार बताया था। अब केस हारने के महीनों बाद एम्बर सोशल मीडिया पर वापसी कर ली है।
हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना पहला इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया। उन्होंने बताया है कि एक्टिंग की दुनिया में वापसी करके उन्हें कैसा महसूस हो रहा है। ट्रायल के बाद से ही एम्बर ने लाइमलाइट से काफी दूरी बनाकर रखी थी, लेकिन अब उन्होंने एक बार फिर फिल्मी दुनिया में वापसी कर ली है। अभिनेत्री ने अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति इटली में 69वें टॉरमिना फिल्म महोत्सव में दर्ज की थी। अपनी फिल्म इन द फायर का प्रचार करने के लिए उन्होंने इस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की थी। अभिनेत्री ने अब इस इवेंट की एक एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह अपनी चमकदार मुस्कान बिखेरती नजर आ रही हैं। मुकदमे के बाद एम्बर का यह पहला इंस्टाग्राम पोस्ट है।
हर्ड ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "मेरी नई फिल्म इन द फायर के लिए टॉरमिना फिल्म फेस्टिवल में इतने अविश्वसनीय रूप से गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद। यह एक अविस्मरणीय सप्ताहांत था।" इससे पहले उन्होंने आखिरी बार दिसंबर 2022 में इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जॉनी डेप और एम्बर हर्ड
- फोटो : social media
बता दें कि जॉनी डेप और एम्बर हर्ड की मुलाकात 2009 में द रम डायरी के सेट पर हुई और कुछ साल बाद उन्होंने डेटिंग शुरू कर दी। 2015 में उन्होंने शादी कर ली। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। इसके बाद साल 2017 में दोनों के बीच तलाक हो गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।