फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deadpool & Wolverine: छप्परफाड़ कमाई को तैयार डेडपूल एंड वूल्वरिन, पहले सप्ताहांत में बटोर सकती है इतने करोड़

Sat, 15 Jun 2024 08:55 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 15 Jun 2024 08:55 AM IST
विज्ञापन
Deadpool & Wolverine Looking To create Box Office Record Read hugh Jackman ryan reynolds film Details Inside
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : इंस्टाग्राम @thehughjackman

ह्यू जैकमैन और रयान रेनॉल्ड अभिनीत फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन लंबे समय से चर्चा में है। इस फिल्म का इंतजार दुनियाभर के दर्शकों को है। इस बीच फिल्म को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार है। 

Anees Bazmee: बॉक्स ऑफिस पर 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' एक ही दिन देगी दस्तक, अनीस बोले- घाटे का सौदा!

Deadpool & Wolverine Looking To create Box Office Record Read hugh Jackman ryan reynolds film Details Inside
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : इंस्टाग्राम

रिपोर्ट्स के मुताबिक डिज्नी/ मार्वल स्टूडियोज की यह फिल्म पहले सप्ताहांत में 20 करोड़ डॉलर से  23.9 करोड़ डॉलर तक के बीच कमाई कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की कमाई का यह अनुमान द कोरम ने लगाया है जो छह सप्ताह पहले से ही फिल्म की ट्रैकिंग शुरू कर देता है।

Deadpool & Wolverine Looking To create Box Office Record Read hugh Jackman ryan reynolds film Details Inside
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

द कोरम के यह आंकड़े वाकई हैरान कर देने वाले हैं, क्योंकि कोई भी आर-रेटेड फिल्म ने अब तक पहले वीकएंड में 20 करोड़ डॉलर की कमाई नहीं की है। सबसे ज्यादा कमाई करने वाली आर-रेटेड फिल्म डेडपूल है। यह फिल्म साल 2016 में फरवरी के महीने में रिलीज हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deadpool & Wolverine Looking To create Box Office Record Read hugh Jackman ryan reynolds film Details Inside
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसने पहले सप्ताहांत में 13.24 करोड़ डॉलर की कमाई की थी। अगर फिल्म इन आंकड़ों के मुताबिक कमाई करती है तो यह सबसे तगड़ी ओपनिंग करने वाली शीर्ष पांच फिल्मों में आसानी से शामिल हो जाएगी। इस सूची में पहले नंबर पर एवेंजर्स एंडगेम है।

विज्ञापन
Deadpool & Wolverine Looking To create Box Office Record Read hugh Jackman ryan reynolds film Details Inside
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस लिस्ट में फिलहाल एंडगेम (35.7 करोड़ डॉलर) के अलावा स्पाइडर-मैन: नो वे होम (26 करोड़ डॉलर), एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर (25.7 करोड़ डॉलर), स्टार वार्स: द फोर्स अवेकेंस (24.7 करोड़) और स्टार वार्स: द लास्ट जेडी (22 करोड़) जैसी फिल्में शामिल हैं। डेडपूल एंड वूल्वरिन 26 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन शॉन लेवी ने किया है। 
Vijay Sethupathy: 'नानम राउडी थान' की शूटिंग के दौरान हुआ था विजय-विग्रेश के बीच झगड़ा, अभिनेता ने किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed