फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   first time in history the Sudanese fillm You Will Die at 20 has selected the country first Oscar submission

सूडान ने रचा इतिहास, पहली बार ऑस्कर की रेस में शामिल हुई देश की ये फिल्म

Wed, 18 Nov 2020 12:52 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 18 Nov 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
first time in history the Sudanese fillm You Will Die at 20 has selected the country first Oscar submission
यू विल डाई एट 20 - फोटो : instagram: youwilldieat20

सूडानी सिनेमा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतिहास रच दिया है। इस देश के इतिहास में पहली बार ऐसे हुआ है जब एक फिल्म ने ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामांकन भरा है। इस फिल्म का नाम 'यू विल डाई एट 20' है। सूडानी निर्माता अमजद अबु अलाला ने इस फीचर फिल्म को 2021 में होने वाले अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म की श्रेणी के लिए नामांकन भरा है। 

विज्ञापन


इस बात की जानकारी फिल्म 'यू विल डाई एट 20' के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा करके दी गई है। इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, 'हमें यह बताते हुए बेहद गर्व हो रहा है कि सूडान पहली बार अमजद अबु अलाला की फिल्म 'यू विल डाई एट 20' के नामांकन के साथ अकादमी पुरस्कारों की रेस में शामिल हुआ है। इस फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म की श्रेणी के लिए नामांकन भरा है। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by You Will Die At Twenty (@youwilldieat20)

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्ट में आगे लिखा है, सूडानी सिनेमा के इतिहास में केवल आठ फीचर फिल्म हैं। यह देश के सांस्कृतिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण क्षण को चिह्नित करता है। साथ ही स्थानीय फिल्मकारों की एक नई लहर के लिए दरवाजे खोलता है, जो अपनी कहानियों, आवाजों, नजरिए के लिए देश और विदेश में दर्शकों द्वारा गले लगाती हैं।' सोशल मीडिया पर 'यू विल डाई एट 20' का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। सिनेमा प्रेमी कमेंट के जरिए इस फिल्म को ऑस्कर पुरस्कार के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

'यू विल डाई एट 20' को पिछले साल वेनिस फिल्म फेस्टिवल में द लायन ऑफ द फ्यूचर पुरस्कार मिल चुका है। इस फिल्म को एल-गौना फिल्म फेस्टिवल में भी प्रदर्शित किया जा चुका है, जहां पर भी फिल्म ने पुरस्कार जीता है। आपको बता दें कि ऑस्कर पुरस्कार को कोरोना महामारी के चलते अगले साल के लिए बढ़ा दिया गया है। अब इस पुरस्कार का आयोजन अगले साल अप्रैल में किया जाएगा। 

पढ़ें: Hollywood News: आ पहुंची ‘मुलान’ के मोबाइल पर पहुंचने की घड़ी, ‘टॉम एंड जेरी’ की भी रिलीज डेट तय    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed