फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Hollywood News in Hindi Mulan release date Disney plus tom and jerry movie trailer release date

Hollywood News: आ पहुंची ‘मुलान’ के मोबाइल पर पहुंचने की घड़ी, ‘टॉम एंड जेरी’ की भी रिलीज डेट तय

Tue, 17 Nov 2020 04:31 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 17 Nov 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
Hollywood News in Hindi Mulan release date Disney plus tom and jerry movie trailer release date
एक्ट्रेस लियू याइफी - फोटो : File Photo

बेपनाह खूबसूरत और युद्ध कौशल में निपुण चीनी महिला योद्धा की कहानी कहती फिल्म 'मुलान' अब भारतीय दर्शकों के लिए भी अंग्रेजी के साथ हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में उपलब्ध होने जा रही है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने इसे अपने सालाना ग्राहकों के लिए अगले महीने रिलीज करने का फैसला किया है। उधर, सिनेमाघरों के खुलने के बाद वॉर्नर ब्रदर्स कंपनी ने भी अपनी फिल्म 'टॉम एंड जेरी' की रिलीज का दिन भी तय कर दिया है।

विज्ञापन


'मुलान' एक चीनी महिला योद्धा की कहानी है। बाहर के घुसपैठिए चीन के एक राज्य पर हमला करते हैं। तब उस राज्य का राजा राज्य के हर एक घर से एक योद्धा की मांग करता है। चीन की सेना के एक पूर्व योद्धा हुआ के घर में लड़ने के लिए कोई नहीं होता। तब उसकी लड़की मुलान चीन की राजसी सेना में पुरुष सैनिक बनकर शामिल हो जाती है। जब मुलान दुश्मनों को हराने में राज्य की मदद करती है तो उसे राजसी सम्मान के साथ सेना का हिस्सा मान लिया जाता है। सेना की नजर में यहीं से महिलाओं के लिए भी एक योद्धा के रूप में इज्जत बढ़ जाती है।

विज्ञापन

Hollywood News in Hindi Mulan release date Disney plus tom and jerry movie trailer release date
टॉम एंड जेरी - फोटो : ट्विटर

निकी कैरो के निर्देशन में बनी फिल्म 'मुलान' सिनेमाघरों में 2 नवंबर 2019 में रिलीज होने वाली थी। लेकिन, बाद में इसकी तारीख 27 मार्च 2020 तय की गई। फिर दुनिया में कोरोना वायरस की वजह से फैली अव्यवस्था के कारण इस फिल्म को 24 जुलाई के दिन रिलीज करना तय हुआ। फिर 4 अगस्त को फिल्म की निर्माता कंपनियां डिज्नी ने घोषणा कर दी कि अब यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी पर रिलीज होगी। 4 सितंबर 2020 को यह फिल्म डिज्नी प्लस पर प्रीमियम स्कीम के तहत रिलीज हुई और अब यह फिल्म 4 दिसंबर को डिज्नी के सभी उपभोक्ताओं के लिए रिलीज की जा रही है।

उधर, देश और दुनिया में अब सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति मिल चुकी है इसलिए धीरे धीरे रुकी हुई फिल्में सिनेमाघरों तक पहुंचने का रास्ता साफ करने में लगी हुई हैं। इसी बीच वॉर्नर ब्रदर्स पिक्चर्स ने अपनी फिल्म 'टॉम एंड जैरी' को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तारीख तय कर दी है। टिम स्टोरी के निर्देशन में बनी एनिमेटेड एक्शन कॉमेडी फिल्म 'टॉम एंड जेरी' 5 मार्च 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 29 साल बाद यह मौका होगा जब दर्शक टॉम और जेरी की लड़ाई और नोकझोंक बड़े पर्दे पर देखेंगे। इससे पहले वर्ष 1992 में 'टॉम एंड जेरी- द मूवी' शीर्षक वाली फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

पढ़ें: बच्चों के साथ हिमाचल में छुट्टियां मना रहीं रवीना टंडन, शेयर की वादियों की खूबसूरत तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed