रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन अभिनीत फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' 26 जुलाई को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के पोस्टर और टीजर ने प्रशंसकों के उत्साह को बरकरार रखा है। इसी बीच फिल्म का सेंसर भी पूरा हो चुका है। खुशी की बात यह है कि 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' को लेकर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की परीक्षा समिति काफी उदार रही है।
Deadpool and Wolverine: शॉन लेवी की डेडपूल एंड वूल्वरिन को CBFC से मिला ए सर्टिफिकेट, रनटाइम से भी उठा पर्दा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' का इंतजार कर रहे प्रशंसकों को यह जानकर खुशी होगी कि फिल्म के किसी भी सीन पर सेंसर बोर्ड की कैंची नहीं चली है। ना ही यह सेंसरशिप से गुजरी है। उनके द्वारा पूछा गया एकमात्र कट एक अपमानजनक शब्द को म्यूट करना था। इसके अलावा, शराब के ब्रांडों को धुंधला कर दिया गया और शराब के सेवन और धूम्रपान के दृश्यों में एक स्वास्थ्य सलाहकार टिकर लगाने के लिए कहा गया।
शॉन लेवी के निर्देशन में बनी फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' को 'ए' सर्टिफिकेट मिला है। साथ ही सेंसर प्रमाणपत्र पर उल्लिखित सुपरहीरो कॉमेडी फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 9 मिनट और 55 सेकंड है। फिल्म एडवांस टिकट बुकिंग में भी झंडे गाड़ती नजर आ रही है। फिल्म ने पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में लगभग 37,000 टिकट बेचे हैं। इससे साफ होता है कि फिल्म की ओपनिंग डबल डिजिट में होगी।
Asif Ali: रमेश नारायण के रवैये से आहत नहीं हैं मलयालम अभिनेता असिफ अली, जानें क्या है पूरा मामला
रिपोर्ट्स के मुताबिक डिज्नी/ मार्वल स्टूडियोज की यह फिल्म पहले सप्ताहांत में तकरीबन 1600 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। फिल्म की कमाई का यह अनुमान द कोरम ने लगाया है जो छह सप्ताह पहले से ही फिल्म की ट्रैकिंग शुरू कर देता है। 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' गर्मियों की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होने के लिए तैयार है। यह 20वीं सेंचुरी फॉक्स और अब डिज्नी के स्वामित्व में है।
Khazana: पंकज उधास को याद कर भर आईं मुंबई की आंखें, जिसने शुरू किया, उसी की याद में लुटेगा इस साल का ‘खजाना’
मार्वल स्टूडियोज की 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' के जरिए रयान रेनॉल्ड्स एक बार फिर वेड विल्सन यानी डेडपूल के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं ह्यू जैकमैन फिर लोगन यानी वूल्वरिन के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में रयान और ह्यू जैकमैन के अलावा रेट रीज, पॉल वर्निक और जेब वेल्स भी मुख्य भूमिका में हैं। मूवी 26 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Sahib Bibi Aur Ghulam: बड़े पर्दे पर फिर से दस्तक देगी गुरु दत्त की क्लासिक फिल्म, जानें कब और कहां देख सकेंगे