फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Malayalam actor Asif Ali urged everyone to stop the hate campaign against Ramesh Narayan

Asif Ali: रमेश नारायण के रवैये से आहत नहीं हैं मलयालम अभिनेता असिफ अली, जानें क्या है पूरा मामला

Wed, 17 Jul 2024 08:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 17 Jul 2024 08:04 PM IST
सार

अभिनेता असिफ अली ने कोच्चि में हुई घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जो भी हुआ वह उससे आहत नहीं है। साथ ही, उन्होंने संगीतकार रमेश नारायण को ट्रोल न किए जाने का भी आग्रह किया।

विज्ञापन
Malayalam actor Asif Ali  urged everyone to stop the hate campaign against Ramesh Narayan
आसिफ अली, रमेश नारायण - फोटो : इंस्टाग्राम- आसिफ अली, रमेश नारायण

विस्तार

 कोच्चि में एक कार्यक्रम में मलयालम अभिनेता आसिफ अली के हाथ से शास्त्रीय गायक और संगीतकार रमेश नारायण के अवॉर्ड न लेने का मामला देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया। वीडियो वायरल होने के बाद संगीतकार को काफी ज्यादा ट्रोल किया गया। अब इस मामले पर असिफ अली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बुधवार को कहा कि हाल ही में हुई इस घटना से वह आहत नहीं हैं। उन्होंने सभी से इस घटना को लेकर संगीतकार के खिलाफ चलाए जा रहे नफरती अभियान को भी रोकने का आग्रह किया।
विज्ञापन

Ramesh Taurani: 'भगत सिंह' के लिए अजय ने जीता राष्ट्रीय पुरस्कार, फिर निर्माता को कैसे हुआ करोड़ों का घाटा?
विज्ञापन


असिफ अली ने दी प्रतिक्रिया
असिफ अली ने कहा, "हम सभी लाइव कार्यक्रम करते हैं। उस दौरान कुछ गलतियां हो जाती हैं। वहां भी बस यही हुआ। जो कुछ हुआ उससे मैं आहत नहीं हुआ। मुझे इससे अपमानित महसूस नहीं हुआ। मुझे नहीं लगता कि उनके जैसे कद का कोई व्यक्ति जानबूझकर ऐसा कुछ करेगा।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


संगीतकार ने की अभिनेता से फोन पर बात
असिफ अली ने कहा कि मुझे यह समझने में थोड़ा समय लगा कि आखिर हुआ क्या है। इसलिए मेरा फोन बंद हो गया। "जब मैंने फोन चालू किया, तो मैंने उनका (नारायण) संदेश देखा जिसमें मुझे फोन करने के लिए कहा गया था। मैंने आज सुबह उन्हें फोन किया और उनसे बात करते हुए मुझे एहसास हुआ कि जो कुछ हुआ, उससे वे कितने दुखी हैं। अभिनेता ने कहा, "कई बार उनकी आवाज टूट गई।" आसिफ ने कहा कि वह नहीं चाहते कि इंडस्ट्री में उनसे उम्र में भी बड़े किसी व्यक्ति को उनकी वजह से दुख हो।

वी़डियो हुआ था वायरल
वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार (16 जुलाई) से ही सोशल मीडिया पर रमेश नारायण की आलोचना हो रही है। वीडियो में असिफ अली स्मृति चिन्ह भेंट करने के लिए मंच पर आते हैं, लेकिन रमेश नारायण उन्हें पहचाने बिना ही इसे ले लेते हैं। इसके बाद संगीतकार फिल्म निर्देशक जयराज को मंच पर बुलाते हैं और उन्हें स्मृति चिन्ह सौंपते हैं और फिर उनसे यह पुरस्कार लेते हैं। 
Sahib Bibi Aur Ghulam: बड़े पर्दे पर फिर से दस्तक देगी गुरु दत्त की क्लासिक फिल्म, जानें कब और कहां देख सकेंगे


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed