क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओपेनहाइनर' को दुनियाभर में खूब सराहना मिल रही है। इस फिल्म में सिलियन मर्फी ने रॉबर्ट जे ओपेनहाइमर की भूमिका निभाई है, जिन्हें परमाणु बम का जनक माना जाता है। फिल्म में उनकी एक्टिंग को जमकर तारीफ की जा रही है। मर्फी के इस प्रदर्शन से फैंस काफी खुश हैं। प्रशंसकों के मुताबिक इस बार अभिनेता सभी अवॉर्ड अपने नाम करने वाले हैं।
Cardi B: लाइव कॉन्सर्ट में एक शख्स ने कार्डी-बी पर फेंकी ड्रिंक, गुस्साई सिंगर ने उठाया यह कदम
2 of 5
ओपेनहाइमर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म के बाद अभिनेता अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में सिलियन एक लोकप्रिय पॉडकास्ट पर दिखाई दिए और 'ओपेनहाइमर' में एक बार फिर क्रिस्टोफर नोलन के साथ काम करने के अपने अनुभवों के बारे में बात की।
3 of 5
ओपेनहाइमर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस दौरान अभिनेता ने अपने करियर की योजनाओं के बारे में भी बात की। इस बातचीत में उन्होंने एमसीयू में शामिल होने की अफवाहों को लेकर भी चर्चा की। बता दें कि हाल ही में यह अनुमान लगाया गया था कि सिलियन आगामी एमसीयू फिल्म में डॉक्टर डूम की भूमिका निभाने के लिए मार्वल स्टूडियो में शामिल हो सकते हैं।
4 of 5
ओपेनहाइमर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जब अभिनेता से पूछा गया कि क्या वह यह किरदार निभाना चाहेंगे तो उन्होंने जवाब दिया कि सब कुछ स्क्रिप्ट पर निर्भर करता है। हालांकि, सिलियन मर्फी ने कहा कि अगर स्क्रिप्ट रोमांचक है तो वह इस अवसर के लिए तैयार हैं। बता दें कि मर्फी ने इससे पहले द डार्क नाइट ट्राइलॉजी में स्केयरक्रो उर्फ डॉ. जोनाथन क्रेन की भूमिका निभाई है। वह बैटमैन बिगिन्स में पहली बार स्केयरक्रो के रूप में दिखाई दे चुके हैं। यह 'ओपेनहाइमर' निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन के साथ उनका पहला कोलेबोरेशन था।
5 of 5
ओपेनहाइमर फिल्म रिव्यू
- फोटो : सोशल मीडिया
ओपेनहाइमर की बात करें तो भारत में भी इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यह फिल्म तेजी से 100 करोड़ के आंकड़े की ओर पहुंच रही है।जानकारी के मुताबिक फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक 92 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है।
Vijay Varma: 'मैं आहत हूं कि मेरा नाम...,' तमन्ना भाटिया की नकली हीरे की अंगूठी पर विजय वर्मा ने ली चुटकी