फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Christopher Nolan big budget sci fi espionage film Tenet will finally Release on July 31

'वंडर वुमन 1984' के बाद क्रिस्टोफर नोलन की 'टेनेट' भी आगे खिसकी, अब इस दिन होगी रिलीज

Sun, 14 Jun 2020 10:36 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 14 Jun 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
Christopher Nolan big budget sci fi espionage film Tenet will finally Release on July 31
टेनेट - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की आने वाली फिल्म 'टेनेट' के लिए दर्शकों का इंतजार अब थोड़ा और लंबा हो गया है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए फिल्म के निर्माताओं ने अब इस फिल्म को 17 जुलाई की बजाय 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया है। साथ ही 'वंडर वुमन' के प्रशंसकों को भी उनकी चहेती सुपर हीरोइन को पर्दे पर देखने के लिए थोड़ा ज्यादा इंतजार करना होगा। फिल्म स्टूडियो वार्नर ब्रदर्स ने भी फिल्म 'वंडर वुमन 1984' को 14 अगस्त से आगे बढ़ाकर 2 अक्टूबर तक पहुंचा दिया है।

विज्ञापन


दुनिया भर में फैली कोरोना महामारी लगभग हर जगह के काम धंधों को प्रभावित कर रही है। फिल्म इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं है। इस वायरस की वजह से कई बड़ी और छोटी फिल्मों के रिलीज की तारीख आगे बढ़ चुकी है या फिर फिल्में ओटीटी की तरफ अपना रास्ता तय कर चुकी हैं। 'टेनेट' और 'वंडर वुमन 1984' की तारीख आगे खिसक जाने का भी यही कारण है। हालांकि 'टेनेट' के निर्माताओं का कहना है कि 17 जुलाई को वह 10 साल पहले रिलीज हुई क्रिस्टोफर नोलन की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक 'इन्सेप्शन' के 10 साल पूरे होने की खुशी मनाना चाहते हैं। इसलिए, वह इस फिल्म को इसी तारीख को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

Christopher Nolan big budget sci fi espionage film Tenet will finally Release on July 31
Wonder Woman 1984 - फोटो : Twitter

उधर, पैटी जेनकिंस के निर्देशन में बनी फिल्म 'वंडर वुमन 1984' सबसे पहले 5 जून को रिलीज होनी थी। अचानक हुए लॉकडाउन की वजह से इसे 14 अगस्त तक आगे धकेल दिया था। स्थितियां अभी भी बेकाबू हैं इसलिए निर्माताओं ने इस फिल्म की तारीख फिर से बदलकर 2 अक्टूबर कर दी है। इन फिल्मों के अलावा एक और फिल्म 'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' भी 20 नवंबर के बजाय मई 2021 में रिलीज होगी। इस फिल्म ने कीनू रीव्स की 'मैट्रिक्स 4' की तारीख को प्रभावित किया है इसलिए अब यह एक्शन साइंस फिक्शन फिल्म 21 मई 2021 की बजाय 1 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed