'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' के बाद अब मार्वल स्टूडियोज की एक और फिल्म सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है। हम बात कर रहे हैं फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' की। हाल ही में इस फिल्म का एक नया पोस्टर मेकर्स ने जारी किया है। इस पोस्टर को मार्वल स्टूडियो के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से साझा किया गया है। नए पोस्टर में फिल्म के एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। एक्टर के इस नए लुक की वजह से लोगों में अब इस फिल्म के हिंदुस्तानी कनेक्शन होने की चर्चा तेज हो गई है।
Thor Love and Thunder: हॉलीवुड पर भी चढ़ा हिंदुस्तान का केसरिया रंग, नए पोस्टर में क्रिस हेम्सवर्थ की ध्यान मुद्रा पर पूरा फोकस
फिल्म का पोस्टर जारी होते ही हर तरफ क्रिस हेम्सवर्थ की किरदार की चर्चा होने लगी है। दरअसल, पोस्टर में क्रिस ध्यान की मुद्रा में नजर आ रहे हैं, साथ ही उन्होंने केसरिया रंग के कपड़े भी धारण कर रखे हैं। इस पोस्टर में क्रिस पर नए लुक पर पूरी तरह फोकस किया गया है, जिसकी वजह से भारतीय दर्शक सोशल मीडिया पर इस फिल्म के भारत से कनेक्शन होने की संभावना जता रहे हैं।
Check out the exclusive @Dolby poster for Marvel Studios' Thor: Love and Thunder. Get tickets now: https://t.co/qqnsEwre1n pic.twitter.com/LmHzksTNRe
— Marvel Studios (@MarvelStudios) June 13, 2022
'थॉर: लव एंड थंडर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था। इंडिया मार्वल ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इसका हिंदी ट्रेलर जारी किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। दो मिनट 14 सेकंड के इस ट्रेलर को ढाई करोड़ से व्यूज मिले हैं। ट्रेलर में 'गार्डियन ऑफ द गैलेक्सी' का किरदार कोर्ग थॉर की कहानी सुनाते नजर आता है। इस दौरान वह थॉर के ट्रांसफॉर्मेशन से लेकर उसके प्यार तक की घटनाओं के बारे में बच्चों बताता है।
क्रिस हेम्सवर्थ की यह फिल्म विश्वस्तर पर 8 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब खबर है कि इसे भारत में 7 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म से भारतीय दर्शकों को तीन साल बाद 'एवेंजर्स एंडगेम' के किरदार थॉर को दोबारा सिल्वर स्क्रीन पर देखने का मौका मिलेगा। बता दें कि फिल्म से क्रिस हेम्सवर्थ और नताली पोर्टमैन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी दोबारा बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है।