फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना पूछे 19 साल की एक्ट्रेस के साथ किया रेप के सीन का शूट

Mon, 05 Dec 2016 04:13 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Dec 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
bernardo bertolucci said about the untold rape scene

क्रिस इवांस और जेसिका चास्टेन जैसे कई एक्टर्स 'लास्ट टैंगो इन पेरिस' के निर्देशक पर भड़के हुए हैं। दरअसल एक इंटरव्यू में इस फिल्म के डायरेक्टर बर्नार्डो बर्तोलुसी ने कहा कि फिल्म में दिखाया गया रेप सीन लीड एक्ट्रेस मारिया श्नीडर से बिना सहमति लिए फिल्माया गया था। आपको बता दें कि 2013 में लिए गए फिल्म के डायरेक्टर के इंटरव्यू का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

एक सीन के लिए सच में किया गया 19 साल की एक्ट्रेस का रेप, डायरेक्टर ने किया खुलासा

bernardo bertolucci said about the untold rape scene

हॉलीवुड से मिली रिपोर्ट के अनुसार बर्तोलुसी ने इस बात पर सहमति दी है कि फिल्म की हीरोइन श्नीडर को इस सीन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मारिया श्नीडर की 3 फरवरी 2011 को मौत हो गई थी। आपको बता दें कि मारिया को पता नहीं था कि उन्हें मार्लोन ब्रैंडो के साथ रेप सीन शूट करना है। 

एक सीन के लिए सच में किया गया 19 साल की एक्ट्रेस का रेप, डायरेक्टर ने किया खुलासा

bernardo bertolucci said about the untold rape scene

बर्तोलुसी वीडियो में कहते हुए दिख रहे हैं कि वो मारिया के साथ थोड़े डरावने पेश आए क्योंकि उन्होंने उसे नहीं बताया कि क्या हो रहा है। इसकी वजह ये थी कि वो मारिया का रिएक्शन एक लड़की की तरह चाहते थे ना कि एक एक्ट्रेस के तौर पर। खबर है कि कई सेलिब्रिटिज ने इस मामले पर अपना विरोध दर्ज कराया है। सभी ट्विटर पर इस स्वीकारनामे के खिलाफ ट्विट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक सीन के लिए सच में किया गया 19 साल की एक्ट्रेस का रेप, डायरेक्टर ने किया खुलासा

bernardo bertolucci said about the untold rape scene

वहीं चास्टेन ने कहा है कि जिन लोगों को भी यह फिल्म पसंद आई, उन सभी ने एक 19 साल की लड़की को 48 साल के आदमी द्वारा रेप करते हुए देखा है। इस हमले की प्लानिंग डायरेक्टर ने खुद की थी। उन्हें बहुत बुरा लग रहा है। वहीं इवांस ने कहा है कि बर्तोलुसी और ब्रैंडो को जेल में होना चाहिए। उन्होंने लिखा है कि वो इस फिल्म को कभी नहीं देखेंगे। 

विज्ञापन

एक सीन के लिए सच में किया गया 19 साल की एक्ट्रेस का रेप, डायरेक्टर ने किया खुलासा

bernardo bertolucci said about the untold rape scene

'लास्ट टैंगों इन पेरिस' फिल्म को क्रिटिकली काफी सराहा गया था लेकिन जल्द ही यह समाजिक विवाद का कारण बन गई। फिल्म के डायरेक्टर के खिलाफ रिलीज के बाद अश्लीलता दिखाने की वजह से इटली में ट्रायल चलाया गया। फिल्म की कॉपी को बर्बाद कर दिया गया। बर्तोलुसी को चार महीने की जेल हुई और पांच सालों के लिए उनके नागरिक अधिकार छीन लिए गए। आपको बता दें कि फिल्म के लिए ब्रैंडो को बेस्ट एक्टर का जबकि बर्तोलुसी को बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर नॉमिनेशन मिला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed