बॉलीवुड के किंग खान की अपकमिंग फिल्म 'जीरो’ हर जगह सुर्खियां बटोर रही हैं। आपको बता दें कि हाल ही डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स ने जेसन मोमोआ और एम्बर हर्ड स्टारर फिल्म 'एक्वामैन’ की रिलीज डेट को बदल दिया है। जी हां, आपको बता दें कि ये कदम इसलिए उठाया गया है जिससे शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो’ के साथ उनकी फिल्म टकराव न हो।
बता दें कि इस सुपरहीरो फिल्म को किंग खान की फिल्म के साथ 21 दिसंबर को रिलीज किया जा रहा था। वहीं ये माना जा रहा था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की फिल्म को कड़ी टक्कर दे रही थी। लेकिन वहीं अब वार्नर ब्रदर्स और डीसी फिल्म्स ने अपनी फिल्म की तारीख को बदलकर शाहरुख की फिल्म 'जीरो' के लिए कोई कॉम्टीशन नहीं छोड़ा है।
जेम्स वान निर्देशक फिल्म अब 21 दिसंबर की जगह 14 दिसंबर को रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म में जेसन मोमोआ 'एक्वामैन' के किरदार में पहली सोलो रोल फिल्म हैं। इससे पहले वह 'बैटमैन वी सुपरमैन डॉन ऑफ जस्टिस' और 'जस्टिस लीग' जैसी फिल्म में नजर आ चुके हैं।
4 of 5
शाहरुख की 'जीरो' को देखते ही 'एक्वामैन’ की रिलीज डेट को बदला
एक्वामैन भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी। फिल्म डीसीईयू के लिए विशेष रूप से बॉक्स ऑफिस पर अपनी पिछली फिल्म 'जस्टिस लीग' के मुकाबले काफी महत्वपूर्ण है। डीसी, हालांकि, गैल गैडोट स्टारर फिल्म 'वंडर वुमन' के जरिए सिनेमाघरों में केवल एक मेगा हिट देने में कामयाब रही है।
5 of 5
शाहरुख की 'जीरो' को देखते ही 'एक्वामैन’ की रिलीज डेट को बदला
वहीं इस साल 'एक्वामैन' की रिलीज के बाद डीसी के पास 'शाज़म!', 'बर्ड्स ऑफ़ प्रेय' और 'वंडर वुमन 1 9 84' जैसी प्रमुख रिलीज फिल्में भी है।