हॉलीवुड अभिनेत्री एम्बर हर्ड अपने पूर्व पति जॉनी डेप के खिलाफ मानहानि का मुकदमा हारने के बाद लाइमलाइट से दूर हैं। कैलिफोर्निया का अपना घर बेचकर वह अपनी बेटी ऊनाग पैगे के साथ स्पेन चली गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, एम्बर हर्ड अपनी बेटी को सुर्खियों से दूर रखना चाहती थीं इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया था।
Amber Heard: मानहानि केस हारने के लाइमलाइट से कोसों दूर एम्बर हर्ड, इस फिल्म से वापसी की तैयारी में एक्ट्रेस
एक स्पेनिश पैपराजी से बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वह हॉलीवुड नहीं छोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास कुछ प्रोजेक्ट हैं। जानकारी के अनुसार मानहानि केस के बाद एम्बर जल्द ही अपनी पहली बड़ी सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराती दिखने वाली हैं।
Bigg Boss OTT 2: आज इतने बजे सामने आएगी कंटेस्टेंट्स की 'पहली झलक', शो का हिस्सा हो सकती हैं आलिया सिद्दीकी!
रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री प्रतिष्ठित 69वें टॉरमिना फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर नजर आएंगी। वह अपनी फिल्म "इन द फायर" के लिए वहां आएंगी। कॉनर एलिन द्वारा निर्देशित इस प्रोजेक्ट में एडुआर्डो नोरिगो भी होंगे।
ENT News: बाल श्रम के खिलाफ आयुष्मान ने उठाई आवाज और प्रतीक के हाथ लगी बड़ी फिल्म, फटाफट पढ़ें फिल्में खबरें
डेडलाइन की एक रिपोर्ट के अनुसार, "इन द फायर" का प्रीमियर 24 जून को फेस्टिवल में होगा। एम्बर कथित तौर पर रेड कार्पेट पर कोनोर एलिन और एडुआर्डो नोरिगो के साथ दिखेंगी। बता दें कि अपनी अगली फिल्म में वह एक मनोचिकित्सक के रूप में दिखाई देंगे। एक सुपरनैचुरल थ्रिलर होने के कारण, फिल्म को 1899 में सेट किया गया है।
Actress: इन एक्ट्रेस को हेटर्स ने कहा 'गोल्ड डिगर'? लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल
बता दें कि जॉनी डेप ने पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के खिलाफ मानहानि का मुकदमा पिछले साल जीत लिया था। केस को जीतने के बाद एम्बर्ड सार्वजनिक रूप से किसी भी बड़े इवेंट में नजर नहीं आई थीं। जॉनी डेप की बात करें तो उन्होंने हाल ही में फ्रेंच ड्रामा, "जीन डू बैरी" में मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म से उन्होंने तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी।
Zeenat Aman: जब जीनत अमान ने इटली में सुनी थी 'यादों की बारात' की मधुर धुन, एक्ट्रेस ने लुटा दिए थे सारे पैसे