ग्लोबल फेम सिंगर रिहाना अरबपति बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन का हिस्सा बनी हैं। समारोह में शानदार प्रस्तुति देने के लिए रिहाना गुरुवार को गुजरात के जामनगर पहुंचीं। पॉप क्वीन के आगमन से पहले उनके लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। जंगल-थीम वाली कार से लेकर कार्यक्रम स्थल तक बड़े कंटेनरों को ले जाने तक, रिहाना और उनकी टीम की हर जरूरत का ख्याल रखा गया। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिहाना ने अंबानी परिवार के इस उत्सव का हिस्सा बनने के लिए करोड़ों में फीस चार्ज की है।
2 of 5
रिहाना
- फोटो : सोशल मीडिया
जामनगर में रिहाना की मौजूदगी की बड़ी कीमत है। मेलऑनलाइन के अनुसार, ग्रैमी विजेता सिंगर को 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर राशि का भुगतान किया गया, जो लगभग 41.4 करोड़ रुपये है। यह कोई चौंकाने वाली बात नहीं है क्योंकि अंबानी ने पहले साल 2018 में अपनी बेटी ईशा की शादी में प्रदर्शन करने के लिए बेयॉन्से को 6 मिलियन अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया था।
3 of 5
रिहाना
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2021 में, रिहाना ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को अपना समर्थन देकर भारत में सुर्खियां बटोरीं। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर 32 साल की पॉप स्टार ने विरोध प्रदर्शन से संबंधित एक खबर साझा की। साथ ही लिखा, 'हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे?' इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग फार्मर प्रोटेस्ट भी जोड़ा था।
Anant Radhika Pre Wedding Live: आज से शुरू हो रहा अनंत राधिका के प्री वेडिंग का उत्सव, क्या क्या होगा खास? जानें
4 of 5
सिंगर रिहाना
- फोटो : सोशल मीडिया
रिहाना के अलावा, अमेरिकी गायक और गीतकार जे ब्राउन और मल्टी-इंस्ट्रूमेंटलिस्ट, गीतकार, निर्माता और बेसिस्ट एडम ब्लैकस्टोन भी जामनगर पहुंचे हैं। बुधवार को, अंबानी परिवार ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन से पहले स्थानीय समुदाय का आशीर्वाद लेने के लिए 'अन्न सेवा' का आयोजन किया। भोजन के बाद उपस्थित लोगों ने पारंपरिक लोक संगीत का आनंद लिया। मशहूर गुजराती गायक कीर्तिदान गढ़वी ने अपनी गायकी से महफिल लूट ली।
Anant Radhika Pre Wedding Theme: क्या है अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन की थीम? नीता अंबानी ने किया खुलासा
5 of 5
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के भव्य होने की उम्मीद है। शादी से पहले के उत्सव में मेहमानों को भारतीय संस्कृति की सुंदरता का अनुभव मिलेगा। उन्हें गुजरात के कच्छ और लालपुर की महिला कारीगरों द्वारा बनाए गए पारंपरिक स्कार्फ तोहफे के रूप में मिलेंगे। प्री-वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड जगत तक की हस्तियां शिरकर कर चार चांद लगाती नजर आएंगी।