फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant Radhika Pre Wedding Live: जामनगर की शाम सितारों के नाम, प्री-वेडिंग फंक्शन में इन सेलेब्स का लगा मेला

Fri, 01 Mar 2024 11:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 01 Mar 2024 11:18 PM IST
खास बातें

Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding Live News: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं। दोनों का विवाह जुलाई में है। इससे पहले आज से इनके तीन दिवसीय प्री-वेडिंग कार्यक्रम जामनगर में शुरू हो रहे हैं।

विज्ञापन
Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding Live Updates Know Guest List Venue See Photos Videos News in Hindi
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:15 PM, 01-Mar-2024
ईशा अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
परी लगीं ईशा अंबानी
भाई अनंत और भाभी राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में ईशा का बेहद अलग लुक देखने को मिला है। ईशा हुस्न परी लग रही थीं, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

10:30 PM, 01-Mar-2024
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
कियारा की अदा पर सब फिदा
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन से कियारा का लुक तेजी से वायरल हो रहा है। कियारा ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में काफी हॉट लग रही हैं। कियारा की पोस्ट में उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
10:26 PM, 01-Mar-2024
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका-रणवीर का जलवा
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए दीपिका और रणवीर का पहला लुक सामने आ गया है। ब्लैक गाउन में दीपिका बला की खूबसूरत लग रही हैं। वही, रणवीर सिंह कैजुअल लुक में काफी डैशिंग लग रहे हैं।
10:20 PM, 01-Mar-2024
अनंत अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
प्री-वेडिंग फंक्शन से दूल्हे की पहली झलक आई सामने
अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन से अनंत अंबानी का पहला लुक सामने आया है। ऑरेंज कुर्ता और सफेद पजामा में अनंत काफी डैशिंग लग रहे हैं। 
10:07 PM, 01-Mar-2024
जामनगर में रिहाना की परफॉर्मेंस शुरू
अनंत-राधिका की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो चुकी है और सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें रिहाना की परफॉर्मेंस के लिए सभी काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।

 
09:41 PM, 01-Mar-2024
पोलार्ड और लक्ष्मी मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया
पोलार्ड का दिखा जलवा
क्रिकेटर किरॉन पोलार्ड भी अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग फंक्शन का हिस्सा बने। इसके साथ ही लक्ष्मी मित्तल को भी उनकी पत्नी के साथ स्पॉट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:38 PM, 01-Mar-2024
सोनम कपूर, अनिल कपूर और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
पिता के साथ सोनम लगीं हुस्न परी
सोनम कपूर पिता अनिल कपूर के साथ अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग फंक्शन का हिस्सा बने। इसके साथ ही खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार को भी देखा गया है।
09:35 PM, 01-Mar-2024
राम चरण और उपासना - फोटो : सोशल मीडिया
पत्नी के साथ पहुंचे राम चरण
साउथ के मेगा स्टार चिरंजीवी के बेटे राम चरण भी अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग फंक्शन का हिस्सा बने। राम चरण अपनी पत्नी उपासना के साथ स्पॉट हुए हैं।
08:17 PM, 01-Mar-2024
जॉन अब्राहम और हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
जॉन अब्राहम और हार्दिक पांड्या भी पहुंचे जामनगर
आज जामनगर की धरती पर सितारों का मेला लगा हुआ है। अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग फंक्शन में भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या शामिल हुए हैं। वहीं, बॉलीवुड के फिटेस्ट एक्टर जॉन अब्राहम भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।
 
07:45 PM, 01-Mar-2024
माधुरी दीक्षित का चला जादू
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग फंक्शन में पहुंचीं । अभिनेत्री कैजुअल लुक में कहर ढा रही हैं।
 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed