फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   after the lion king disney makes these two films reboot

'द लायन किंग' के बाद डिजनी बनाएगी इन दो फिल्मों का रीबूट, 'स्पाइडरमैन' का नाम सबसे आगे

Fri, 26 Jul 2019 08:43 AM IST
shrilata biswas मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 26 Jul 2019 08:43 AM IST
विज्ञापन
after the lion king disney makes these two films reboot
द लायन किंग - फोटो : सोशल मीडिया

हालिया रिलीज फिल्म स्पाइडरमैन– फार फ्रॉम होम की कामयाबी का लुत्फ उठा रहे मशहूर अभिनेता टॉम हॉलैंड की झोली में डिजनी स्टूडियोज का एक बड़ा प्रस्ताव आ गिरने की खबर से उनके चाहने वालों के चेहरे खिल उठे हैं। एवेंजर्स सीरीज के अगले फेज में अहम भूमिका निभाने जा रहे टॉम हॉलैंड की टीन एजर्स में बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए डिजनी उनके साथ अपनी एक चर्चित एनीमेशन फिल्म का रीबूट वर्जन बनाने की तैयारी कर रही है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी दोनों तरफ से कुछ नहीं कहा जा रहा है।

विज्ञापन


हॉलीवुड का मशहूर स्टूडियो इन दिनों अपनी पुरानी क्लासिक फिल्मों को एनीमेशन की नई तकनीकों मसलन लाइव एनीमेशन और फोटो रियल एनीमेशन के जरिए फिर से बनाने पर जोर शोर से लगा हुआ है। पहले इस स्टूडियो ने ब्यूटी एंड द बीस्ट का रीबूट बर्जन बनाया। फिर इसने अलादीन को नए सिरे से बनाया लेकिन, इसी महीने रिलीज हुई फिल्म द लॉयन किंग ने पूरी दुनिया में कमाल कर दिया है। भारत में भी ये फिल्म तेजी से 100 करोड़ रुपये की कमाई करने की तरफ बढ़ रही है।
विज्ञापन


द लायन किंग के बाद डिजनी की तैयारी अब अपनी कुछ और फिल्मों को रीबूट करने की है। इसमें सबसे पहले नंबर है द लिटिट मरमेड का जिसमें मशहूर अभिनेत्री हाले बेली का नाम एरियल के रोल के लिए फाइनल होते ही सोशल मीडिया पर तूफान मचा हुआ है और अब डिजनी ने धीरे से अपनी फिल्म द एटलांटिस- द लॉस्ट एम्पायर की सुरसुरी छोड़ दी है। इस फिल्म के रीबूट वर्जन के लिए सबसे आगे नाम टॉम हॉलैंड का ही चल रहा है। उम्मीद की जा रही है कि डिजनी स्टूडियो इस बारे में जल्द ही एलान करने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed