फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Avatar The Way of Water: सामने आया केट विंसलेट का लुक, क्या आपने देखा टाइटैनिक की हीरोइन का यह 'अवतार'?

Fri, 01 Jul 2022 12:26 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 01 Jul 2022 12:26 PM IST
विज्ञापन
Avatar The Way of Water: First look of Kate Winslet as tribal leader Ronal revealed
अवतार 2 - फोटो : सोशल मीडिया

जेम्स कैमरून की आगामी फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है। डॉक्टर स्ट्रेंज 2 के साथ रिलीज हुए इसके ट्रेलर ने लोगों का उत्साह बढ़ा दिया है। वहीं अब फिल्म में अहम किरादार निभाने वाली केट विंसलेट का लुक सामने आ गया है। जी हां, हॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में तीसरे स्थान पर जगह बनाने वाली 'टाइटैनिक' की हीरोइन केट विंसलेट 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' में नजर आने वाली हैं। मजेदार बात यह है कि केट विंसलेट. 'टाइटैनिक' के 25 साल बाद निर्देशक जेम्स कैमरून के साथ हाथ मिलाने जा रही हैं। 

Avatar The Way of Water: First look of Kate Winslet as tribal leader Ronal revealed
Kate Winslet

फिल्म के रिलीज होने से पहले ही केट ने तोड़ा यह रिकॉर्ड
अभिनेत्री ने साक्षात्कार के दौरान बताया कि उन्होंने फिल्म के लिए पानी के अंदर लम्बे समय तक अपनी सांस रोककर रखने की कला सीखी। रिपोर्ट्स की माने तो केट ने एक फीचर फिल्म में लंबे समय तक पानी के अंदर सांस रोकने के टॉम क्रूज के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। साक्षात्कार के दौरान जब अभिनेत्री ने 'टाइटैनिक' के इतने सालों बाद कैमरून के साथ फिर से जुड़ने के बारे में पूछा गया तो विंसलेट ने कहा, "इन 25 सालों में जिम और मैं बिल्कुल बदल गए हैं। वह शांत हो गए हैं, और मैं निश्चित रूप से और ज्यादा सक्रिय हो गई हूं।"

Avatar The Way of Water: First look of Kate Winslet as tribal leader Ronal revealed
अवतार 2 ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब

कब रिलीज होगी फिल्म?
बता दें कि जेम्स कैमरून की इस इंटरगैलेक्टिक एपिक फिल्म का पहला पार्ट साल 2009 में आया था और इसी दौरान फिल्म के दूसरे पार्ट की घोषणा भी कर दी गई थी। लेकिन जेम्स कैमरून को 'अवतार 2' के आइडिया को कैनवास पर उतारने में लगभग 13 साल लग गए। हालांकि, अब लोगों का इंतजार खत्म हो गया है, जेम्स कैमरून 16 दिसंबर को अपनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अवतार 2' को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Avatar The Way of Water: First look of Kate Winslet as tribal leader Ronal revealed
अवतार 2 - फोटो : सोशल मीडिया

आगे बढ़ाई जाएगी अवतार की कहानी
फिल्म अवतार साल 2009 में रिलीज की गई थी। एक दशक से भी अधिक समय बीतने के बाद अब अवतार के सीक्वल में नया चैप्टर शुरू किया जाएगा। 'अवतारः द वे ऑफ वॉटर'  सैम वर्थिंगटन के जेक और जो सलदाना नेटियरी के जीवन के अगले अध्याय का अनुसरण करेगा, क्योंकि वे अब माता-पिता बन गए हैं।

विज्ञापन
Avatar The Way of Water: First look of Kate Winslet as tribal leader Ronal revealed
अवतार 2 - फोटो : सोशल मीडिया

फिरसे मिलेगा पहली अवतार को देखने का मौका
खबरें ये भी हैं कि फिल्म अवतार के सीक्वल से पहले 20वीं सेंचुरी स्टूडियो भी पहली अवतार को सिनेमाघरों में दोबारा से रिलीज कर रहा है। यह फिल्म 23 सितंबर, 2022 को रिलीज की जाएगी और दर्शक एक बार फिर से 3डी में अवतार देख सकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed