फरीदा जलाल को फिल्मों और टीवी शोज दोनों में अपने काम के लिए जाना जाता है। अभिनेत्री ने शाहरुख खान, सलमान खान, गोविंदा, अक्षय कुमार और सनी देओल सहित कई बॉलीवुड अभिनेताओं की मां की भूमिका निभाई हैं। अब अभिनेत्री ने बताया है कि इस तरह कि भूमिकाएं ऑफर होने से वह काफी निराश हो गई थीं और फिल्मों में अपने किरदार के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती थी।
2 of 5
फरीदा जलाल
- फोटो : इंस्टाग्राम @ faridajalal_
टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक साक्षात्कार में, फरीदा केवल मां और दादी की भूमिकाएं मिलने पर निराशा जाहिर की और बताया कि उनके सह-कलाकार, जैसे अनुपम खेर और अमरीश पुरी को हिंदी सिनेमा में पिता और दादा की भूमिकाओं से अलग भी रोल निभाने का अवसर मिला। हालांकि, उनके साथ ऐसा नहीं हुआ।
3 of 5
फरीदा जलाल
- फोटो : इंस्टाग्राम @ faridajalal_
फिल्मों में अपने किरदार के साथ एक्सपेरिमेंट करने को लेकर फरीदा ने कहा, “मैं चैलेंजिंग भूमिका का इंतजार कर रही हूं, जहां मैं अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकूं। मुझे लगता है कि चलो, एक और मां का रोल लाए और एक दादी का रोल मेरे लिए लाए। मुझे निराशा हुई कि निर्माताओं को नहीं लगता कि मैं इससे अधिक कर सकती हूं।"
4 of 5
फरीदा जलाल
- फोटो : इंस्टाग्राम @ faridajalal_
फरीदा ने आगे कहा, "मैं कुछ रोमांचक करना चाहती हूं। मेरे पुरुष सह-कलाकारों को बहुत कुछ करने को मिला। दिवंगत अमरीश पुरी से लेकर अनुपम खेर तक, उन्होंने खलनायक के साथ-साथ कॉमेडी भूमिका भी बहुत अच्छी तरह से निभाई। वे स्क्रीन पर केवल पिता या दादा की भूमिका निभाने तक ही सीमित नहीं थे, लेकिन दुर्भाग्य से मुझे सिर्फ एक स्लॉट दिया गया है।”
5 of 5
फरीदा जलाल
- फोटो : ट्विटर
बता दें कि फरीदा ने शाहरुख के साथ कई फिल्मों में स्क्रीन स्पेस साझा किया, जिनमें दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, डुप्लिकेट, कुछ कुछ होता, और कभी खुशी कभी गम शामिल हैं। उन्होंने महल, आराधना, अमर प्रेम, बॉबी, लोफर, धर्मात्मा, शतरंज के खिलाड़ी और मम्मो जैसी क्लासिक फिल्मों में भी काम किया है।
Ranbir Kapoor: अपनी बहन रिद्धिमा से क्लोज नहीं रणबीर, बोले- वे पढ़ाई के लिए लंदन चली गई और मैं यहां अकेला...