फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hanuman Movie Director Prasanth Varma Announced Next Movie of PVCU mahakali shares Update on Social media

MAHAKALI: 'हनुमान' के बाद परदे पर 'महाकाली' की कहानी दिखाएंगे प्रशांत, नवरात्रि में किया नई फिल्म का एलान

Thu, 10 Oct 2024 10:17 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 10 Oct 2024 10:17 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Movie Director Prasanth Varma Announced Next Movie of PVCU mahakali shares Update on Social media
महाकाली फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम
निर्देशक प्रशांत वर्मा इस साल फिल्म 'हनुमान' लेकर दर्शकों के बीच आए, जो खूब पसंद की गई। इसके बाद वे अपनी फिल्म 'जय हनुमान' का एलान पहले ही कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने महिला प्रधान सुपहीरो फिल्म लाने का संकेत दिया। प्रशांत वर्मा ने सबसे पहले अमर उजाला के साथ साक्षात्कार में अपनी इस फिल्म को लेकर संकेत दिए थे। आज उन्होंने उस फिल्म का एलान कर दिया है। प्रशांत की अगली फिल्म का नाम है 'महाकाली'। नवरात्रि के अवसर पर निर्देशक ने दर्शकों को तोहफा दिया है।
विज्ञापन

PVCU EXCLUSIVE: तारीख 10, महीना 10, सुबह 10.10 पर सबसे बड़ा खुलासा, ‘अमर उजाला’ पर पढ़िए एक्सक्लूसिव जानकारी
विज्ञापन

टीजर वीडियो के साथ किया फिल्म का एलान
प्रशांत वर्मा ने दो दिन पहले ही इस फिल्म के एलान की जानकारी साझा कर दी थी और आज की तारीख तय की थी। उन्होंने आज 10 बजकर 10 मिनट पर फिल्म के नाम से पर्दा उठा दिया है। निर्देशक ने रोंगटे खड़े कर देने वाला टीजर वीडियो जारी किया है। इसके साथ लिखा है, 'यूनिवर्स में एक और पावरफुल फोर्स शामिल हो रही है। 'महाकाली' का नव उदय पेश करने जा रहे हैं। महाकाली- देवी काली का एक अवतार, जो बुराई का सबसे भयंकर संहारक हैं। इस नवरात्रि, हम पुराने ढर्रे को तोड़ रहे हैं और एक सुपरहीरो की परिभाषा को फिर से परिभाषित कर रहे हैं'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Prasanth Varma (@prasanthvarmaofficial)

विज्ञापन

महिला के कंधों पर निर्देशन की जिम्मेदारी
यह महिला प्रधान फिल्म है और इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी भी महिला को सौंपी गई है। साउथ की चर्चित निर्माता-निर्देशक पूजा कोल्लुरु 'महाकाली' फिल्म का निर्देशन करेंगी। प्रशांत वर्मा इस फिल्म को आरकेडी स्टूडियोज के साथ मिलकर बना रहे हैं। इस फिल्म का एलान करते ही कमेंट बॉक्स में यूजर्स प्रशांत को बधाई दे रहे हैं। कुछ लोग उन्हें 'सनातनी निर्देशक' का टैग दे रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स लिख रहे हैं मां काली को परदे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।
MAHAKALI: 'हनुमान' के बाद परदे पर 'महाकाली' की कहानी दिखाएंगे प्रशांत, नवरात्रि में किया नई फिल्म का एलान

विज्ञापन

सबसे पहले अमर उजाला के सामने किया था खुलासा
दरअसल, प्रशांत वर्मा अपने सिनेमैटिक यूनिवर्स के तीसरे चरण का विस्तार करने जा रहे हैं। अमर उजाला के साथ बातचीत में प्रशांत वर्मा ने इस फिल्म का नाम पहले ही उजागर कर दिया था। उन्होंने कहा था कि फिल्म‘जय हनुमान’ से पहले उनकी सिनेमैटिक यूनिवर्स (पीवीसीयू) की दो फिल्में और रिलीज होगी। उन्होंने बताया था, 'एक तो ‘अधीरा’ होगी ही, दूसरी फिल्म जिसके बारे में मैं सबसे पहले ‘अमर उजाला’ को बता रहा हूं, वह फिल्म होगी ‘महाकाली’। ये शक्ति का समाज से सामंजस्य बिठाती फिल्म है और इसका निर्देशन मैं एक महिला निर्देशक से करा रहा हूं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed