बॉलीवुड अभिनेता और राजनेता गोविंदा मंगलवार की सुबह दुर्घटनावश गोली लगने से घायल हो गए थे। गोविंदा ने बाद में एक बयान जारी कर अपने प्रशंसकों को बताया कि डॉक्टरों ने गोली निकाल दी है और वह अपने प्रशंसकों के स्नेह और भगवान के आशीर्वाद से ठीक हैं। हालांकि, मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम अभिनेता से मिलने अस्पताल पहुंची थी। इस दौरान टीम ने गोविंदा से घटना के संबंध में जानकारी ली। खबर है कि गोविंदा के बयान से पुलिस संतुष्ट नहीं है और पुलिस दोबारा गोविंदा बयान दर्ज कर सकती है।
Govinda: गोविंदा के बयान से पुलिस संतुष्ट नहीं, घटना के दौरान अभिनेता के अलावा दूसरा शख्स भी था मौजूद?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 03 Oct 2024 08:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन