आमिर खान बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार हैं। उन्हें इंडस्ट्री में परफेक्शनिस्ट के तौर पर जाना जाता है। वह चीजों को प्लान तरीके से करने में विश्वास रखते हैं, लेकिन फिल्म ‘गुलाम’ में उनकी सह-कलाकार रहीं मीता वशिष्ठ को उनकी यह बात पसंद नहीं आई थी। हाल में ही लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें आमिर का चीजों को पहले से प्लान करने का स्वभाव पसंद नहीं आया।
2 of 5
मीता वशिष्ठ
- फोटो : इंस्टाग्राम @mitavasisht
मीता ने इस इंटरव्यू के दौरान कहा कि अगर वह मसाला फिल्मों की अभिनेत्री होतीं, तो शायद आमिर उनके साथ बेहतर व्यवहार करते। उन्होंने कहा कि आमिर और वो दोनों अलग-अलग तरह के अभिनय वाली दुनिया से आते हैं। इससे संबंधित फिल्म से जुड़ा एक वाकया साझा करते हुए उन्होंने कहा कि महेश भट्ट उन्हें सीन समझा रहे थे और इस बीच उन्होंने सुझाव दिया कि वह अपनी तरफ से भी इसमें इम्पोवाइज करते हुए कुछ और सुधार करेंगी।
3 of 5
मीता वशिष्ठ
- फोटो : इंस्टाग्राम @mitavasisht
उन्होंने आगे बताया कि ये सुनते ही आमिर ने उनकी तरफ देखा और कहा,'इम्प्रोवाइज।' उन्होंने कहा कि आमिर को यह शब्द पसंद नहीं आया। एक और वाकया का जिक्र करते हुए मीता ने कहा कि आमिर एक सीक्वेंस को समझा रहे थे और कह रहे थे कि ‘जब मैं यह करूंगा, तो तुम यह करो’। इस पर उन्होंने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कहा, ‘नहीं। तुम वही करो जो तुम्हें करना है, मैं वही करूंगी जो मुझे करना है।’
Sonu Sood: कभी एक कमरे में 12 लड़कों के साथ रहते थे सोनू सूद, आज 'नेशनल हीरो' बन जीत रहे फैंस का दिल
4 of 5
मीता वशिष्ठ
- फोटो : इंस्टाग्राम @mitavasisht
आमिर ने उनसे पूछा कि उन्हें कैसे पता चलेगा कि आगे क्या होगा, तो उन्होंने आमिर को मौके पर चीजें देखने और उसके अनुसार प्रतिक्रिया देने को कहा। अभिनेत्री के मुताबिक, आमिर सभी चीजों को पहले से ही तय कर के रखना चाहते थे, जबकि उन्हें इस तरह काम करने का तरीका बिलकुल पसंद नहीं था।
सिनेमाघरों में डेडपूल एंड वूल्वरिन की धूम, जानें अन्य फिल्मों का हाल
5 of 5
मीता वशिष्ठ
- फोटो : इंस्टाग्राम @mitavasisht
अभिनेत्री ने बॉलीवुड में वर्ग और जाति व्यवस्था के चलने को स्वीकार करते हुए कहा कि आमिर को उनके द्वारा अभिनेता के बाल छूना पसंद नहीं आया था। हालांकि, महेश भट्ट ने अभिनेत्री का पक्ष लेते हुए कहा कि शॉट काफी सुंदर लग रहा है। अभिनेत्री ने दावा किया अगर वह एक कमर्शियल अभिनेत्री होतीं, तो आमिर को उनके छूने से बुरा नहीं लगता।
Mandakini Birthday: 'राम तेरी गंगा मैली' के लिए पहली पसंद नहीं थीं मंदाकिनी, क्योंकि राज कपूर की पहली पसंद....