फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ghatkopar hoarding tragedy: Kartik Aaryan lost two of his relatives in the accident

Kartik Aaryan: घाटकोपर हादसे में कार्तिक के मामा मामी की मौत, बेटे के पास जाने के लिए यूएस वीजा लगवाने आए थे

Fri, 17 May 2024 03:50 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 17 May 2024 03:50 PM IST
सार

सोमवार को मुंबई और आसपास के इलाकों में आई धूल भरी तेज आंधी के चलते घाटकोपर में एक पेट्रोल पंप के पास लगा विशालकाय होर्डिंग टूटकर वहां ईंधन लेने के लिए जुटे लोगों पर गिर गया था। 

विज्ञापन
Ghatkopar hoarding tragedy: Kartik Aaryan lost two of his relatives in the accident
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता कार्तिक आर्यन के दो रिश्तेदारों की भी घाटकोपर अवैध होर्डिंग हादसे में मौत हुई है। इसकी जानकारी शुक्रवार को ही फिल्म जगत के लोगों को हुई। दोनों के शवों की शिनाख्त गुरुवार हो हो सकी थी। कार्तिक ने अपने रिश्तेदारों के यहां मुंबई में हुए अंतिम संस्कार में शिरकत की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

विज्ञापन


तेज आंधी में टूटकर गिरा विशालकाय होर्डिंग 
सोमवार को मुंबई और आसपास के इलाकों में आई धूल भरी तेज आंधी के चलते घाटकोपर में एक पेट्रोल पंप के पास लगा विशालकाय होर्डिंग टूटकर वहां ईंधन लेने के लिए जुटे लोगों पर गिर गया था। बताते हैं कि ये होर्डिंग लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में देश के सबसे बड़े होर्डिंग के तौर पर प्रविष्टि पाने के लिए लगाया गया था। पुलिस ने ये होर्डिंग लगाने वाली कंपनी ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक भावेश भिंडे को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

India's Best Dancer 4: आप भी बनना चाहते हैं इंडिया के बेस्ट डांसर, कर लीजिए तारीख नोट, दिल्ली में होगा ऑडिशन
विज्ञापन
विज्ञापन


वीजा की प्रक्रिया पूरी कराने आए थे मुंबई
इस हादसे में मारे गए लोगों की संख्या अब 16 हो चुकी है और इन मृतकों में दो लोग अभिनेता कार्तिक आर्यन के परिवार के भी बताए जाते हैं। मनोज चंसोरिया (60) और उनकी पत्नी अनिता (59) सोमवार से ही लापता थे। जानकारी के मुताबिक ये दोनों लोग अमेरिका जाने के लिए अपने वीजा की प्रक्रिया पूरी करने मुंबई आए हुए थे। दोनों का बेटा यश अमेरिका में रहता है और यश का संपर्क सोमवार की शाम पांच बजे के बाद से ही अपने माता-पिता से नहीं हो पा रहा था।

Chhota Bheem Trailer: 'छोटा भीम' का धांसू ट्रेलर रिलीज, जादुई दुनिया में सुपरविलेन ‘दमयान’ से होगी जंग

कई घंटों की खोजबीन के बाद मिले शव
यश ने अपने माता-पिता को खूब फोन किए और जब उनका फोन नहीं मिला तो उन्होंने मुंबई में रह रहे अपने पिता के दोस्तों से बात करनी शुरू की। मनोज चंसोरिया एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) अधिकारी रह चुके हैं। कई घंटों की खोजबीन के बाद मनोज और उनकी पत्नी के शव होर्डिंग के नीचे मलबे में दबे मिले।
WIF: गुनीत मोंगा ने महिला फिल्म निर्माताओं के लिए शुरू की नई पहल, ‘डब्ल्यूआईएफ’ करियर बनाने में करेगा मदद

मुंबई में किया गया अंतिम संस्कार
मनोज और अनिता के कार्तिक से रिश्ते के बारे में ये पता चला है कि वे कार्तिक के मामा और मामी थे। जबलपुर में मरियम चौक के पास रहने वाले चंसोरिया दंपती का अंतिम संस्कार यहां मुंबई के सहार श्मशानगृह में किया गया और कार्तिक ने अपनी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के प्रचार को रोककर इसमे हिस्सा लिया।
Stars Body Transformation: जिम में बहाया पसीना, स्ट्रिक्ट डाइट के बाद स्टार्स का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed