फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   India's Best Dancer Auditions on 18th May at Delhi Central Academy International School Sector 10 Dwarka

India's Best Dancer 4: आप भी बनना चाहते हैं इंडिया के बेस्ट डांसर, कर लीजिए तारीख नोट, दिल्ली में होगा ऑडिशन

Fri, 17 May 2024 01:37 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 17 May 2024 01:37 PM IST
सार

'इंडियाज बेस्ट डांसर' के चौथे सीजन के लिए डांसर की तलाश शुरू हो चुकी है। नई दिल्ली में होंगे ऑडिशन। जानिए कब आप भी अपना डांस का जलवा बिखेर सकते हैं और बन सकते हैं इंडिया के बेस्ट डांसर।

विज्ञापन
India's Best Dancer Auditions on 18th May at Delhi Central Academy International School Sector 10 Dwarka
'इंडियाज बेस्ट डांसर' - फोटो : इंस्टाग्राम@sonytvofficial

विस्तार

सोनी टीवी पर जल्द ही 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के चौथे सीजन की शुरूआत होगी। लेकिन इससे पहले इस शो के चौथे सीजन के लिए बेस्ट डांसर की खोज की जाएगी। 18 मई यानी कि कल भारत की राजधानी दिल्ली में 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के लिए बेस्ट डांसर की तलाश शुरू करेंगे। दिल्ली के सेंट्रल एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में इसका ऑडिशन किया जाएगा। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के होमग्रोन डांस रिएलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के सीजन 4 की जानकारी सोनी टीवी के ऑफिशियल अकाउंट इंस्टाग्राम पर दी गई है। 
विज्ञापन


इस जगह होंगे ऑडिशन
अगर आप भी डांस के शौकीन हैं और अपने डांस मूव्स से किसी को भी हराने की हिम्मत रखते हैं, तो आप भी सोनी के इस मंच पर अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं, लेकिन इसके लिए पहले आपको ऑडिशन देना होगा। बता दें कि 18 मई 2024 को सेंट्रल एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 10 द्वारका, नई दिल्ली में 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के लिए ऑडिशन लिया जाएगा। इस दौरान कोरियोग्राफर पुनीत जे पाठक और हंसवी टोंक इस बात का निर्णय करेंगे कि आपका डांस शो के काबिल है या नहीं। 
विज्ञापन


शो को लेकर पुनीत हैं उत्साहित
कोरियोग्राफर पुनीत जे पाठक ने कहा, 'डांस की दुनिया में योगदान देने को लेकर दिल्ली का एक इतिहास रहा है और हम इस शहर की युवा सेंसेशनल डांसिंग प्रतिभाओं को खोजने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, जो इस प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बना सकें। तो जरूर आएं और ऑडिशन दें, क्योंकि इस तरह के शो डांस प्रेमियों के सपनों को साकार करने में उन्हें मजबूत बनाते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


शो का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात
आईबीडी 3 की पूर्व प्रतियोगी हंसवी टोंक ने इस शो को लेकर कहा, 'दिल्ली में इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4 के ऑडिशन का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है। यह शहर मेरे दिल के करीब है, इससे उन दिनों की यादें ताजा हो गईं जब मैं ऑडिशन के लिए दिल्ली आई थी। इस शहर ने मुझे और कई और लोगों को कभी हार न मानने और अपनी फील्ड में मौजूद अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया है। मुझे बहुत खुशी है कि मैं आईबीडी 3 के लिए जाने की हिम्मत जुटा सकी।' 
Manthan: प्रतिष्ठित कान फिल्म महोत्सव में आज दिखाई जाएगी 'मंथन', स्मिता पाटिल की फिल्म के लिए फैंस उत्साहित
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed