Game Changer Sequel: साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की रिलीज जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे निर्माता दर्शकों के लिए कुछ खास झलकियां जारी करते जा रहे हैं। फिल्म में पहली बार राम चरण और कियारा आडवाणी साथ नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए राम चरण ने निर्देशक एस शंकर के साथ हाथ मिलाया है। वहीं, अब फिल्म को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है।
2 of 5
गेम चेंजर
- फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
अब नहीं बनेगा फिल्म का सीक्वल
फिल्म का हाल ही में तीसरा गाना जारी किया गया, जो रोमांटिक ट्रैक था। इसमें राम चरण और कियारा आडवाणी का रोमांस देखने को मिला। वहीं, इस बीच सोशल मीडिया पर खबरें आईं कि निर्देशक एस शंकर इस फिल्म का सीक्वल भी बनाएंगे, जिसकी घोषणा फिल्म के अंत में की जाएगी। हालांकि, अब यह खबर महज अफवाह साबित हुई। 'गेम चेंजर' का सीक्वल नहीं बनेगा।
3 of 5
गेम चेंजर
- फोटो : इंस्टाग्राम: @alwaysramcharan
कहानी को आगे नहीं बढ़ाएंगे निर्देशक
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का सीक्वल बनाने के लिए एस शंकर तैयार नहीं हैं। दरअसल, यह पुष्टि हो गई है कि गेम चेंजर एक स्टैंडअलोन प्रोजेक्ट है, जिसके सीक्वल की कोई योजना नहीं है। एस शंकर के लिए यह एक भव्य प्रोजेक्ट है। शंकर ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में तीन साल का लंबा समय लिया है और खबरों के अनुसार वे कहानी को और आगे नहीं बढ़ाना चाहते।
4 of 5
गेम चेंजर
- फोटो : इंस्टाग्राम: @alwaysramcharan
कब जारी होगा फिल्म का ट्रेलर
फिल्म के मुख्य अभिनेता राम चरण पहले ही अपने हिस्से की फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुके हैं, जिसके बाद संपादन का काम शुरू किया गया था। वहीं, अब सहायक कलाकारों की आखिरी शूटिंग भी पूरी हो गई है और अब फिल्म का बचा हुआ हिस्सा भी संपादित हो जाएगा। इस बीच फिल्म के निर्माता लगातार फिल्म का प्रचार कर रहे हैं। गाने के बाद अब फिल्म के ट्रेलर की रिलीज का इंतजार है।
5 of 5
गेम चेंजर
- फोटो : इंस्टाग्राम: @alwaysramcharan
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म का निर्माण दिल राजू ने श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के बैनर तले किया है। शंकर द्वारा निर्देशित 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक थ्रिलर है, जिसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा अहम भूमिकाओं में हैं। खबर है कि चरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। 'गेम चेंजर' में संगीत थमन ने दिया है, छायांकन तिरू ने किया है और संपादन शमीर मुहम्मद ने किया है। यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है।