सिद्धार्थ आनंद इन दिनों अपनी फिल्म 'फाइटर' को लेकर चर्चा में हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, सिद्धार्थ की यह फिल्म अब तक उनकी पिछली ब्लॉकबस्टर 'पठान' और 'वॉर' की तरह झंडे नहीं गाड़ सकी है। इसी बीच यशराज की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'वॉर 2' के निर्माण को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, 'वॉर 2' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद नहीं बल्कि अयान मुखर्जी करेंगे। अब 'फाइटर' डायरेक्टर ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
War 2: अयान मुखर्जी के 'वॉर 2' निर्देशन पर सिद्धार्थ आनंद ने तोड़ी चुप्पी, आदित्य चोपड़ा को लेकर कही ये बात
एक साक्षात्कार में सिद्धार्थ ने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि अयान मुखर्जी उनके निर्देशन में बनी 'वॉर' की अगली कड़ी 'वॉर 2' का निर्देशन कर रहे हैं।' गौरतलब है कि 'वॉर' यशराज स्पाई यूनिवर्स की तीसरी फिल्म थी, जिसमें ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर मुख्य भूमिका में थे। सिद्धार्थ ने इस दौरान यशराज फिल्मस के प्रमुख आदित्य चोपड़ा के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बातचीत की।
Bollywood: पत्नी के रहते इन सितारों को हुई दूसरी मोहब्बत, प्यार में हारने के बाद फिर आए पहली बीवी के पास
वहीं, आदित्य चोपड़ा के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'आदि और मेरे बीच एक खूबसूरत रिश्ता है। मैं इसे पिता और बेटे के रिश्ते की तरह देखता हूं, हालांकि वे इतना बूढ़े नहीं है, लेकिन मैं उनका सम्मान करता हूं और उन्हें पितातुल्य मानता हूं। यशराज फिल्म के लिए मेरे दरवाजे हमेशा के लिए खुले हैं'।
Captain Miller OTT: ग्लोबल प्रीमियर के लिए तैयार धनुष की कैप्टन मिलर, प्राइम वीडियो ने तारीख से उठाया पर्दा
सिद्धार्थ ने आगे कहा, 'हम हमेशा किसी न किसी चीज को लेकर बातचीत करते रहते हैं। अब मैंने पठान भी बना लिया है कल को अगर कोई और पठान 2 बनाता है, तो इसमें कोई बुरी बात नहीं है। ये मेरी रचना हैं, मुझे यह जानकर गर्व होगा कि कोई और इसे आगे ले जा रहा है।
Giorgia Andriani: इटली में जन्मीं जॉर्जिया बनना चाहती थीं डायरेक्टर, हिंदी गानों का मोह खींच लाया बॉलीवुड