फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Fighter actor Karan Singh Grover calls daughter Devi a fighter shares story of daughter open heart surgery

Fighter: करण सिंह ग्रोवर ने 'देवी' को बताया फाइटर, साझा किया बेटी के ओपन हार्ट सर्जरी के दौरान का किस्सा

Fri, 02 Feb 2024 06:32 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Fri, 02 Feb 2024 06:32 PM IST
सार

करण सिंह ग्रोवर कहा कि देवी के जन्म के तीसरे दिन तक इस बारे में नहीं पता था कि उसके दिल में दो छेद है। मुझे बस यही लगता है यह एक बहुत ही कठिन स्थिति थी।

विज्ञापन
Fighter actor Karan Singh Grover calls daughter Devi a fighter shares story of daughter open heart surgery
करण सिंह ग्रोवर और विपाशा बसु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता करण सिंह ग्रोवर इन दिनों फिल्म 'फाइटर' में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर चर्चा में है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रर्दशन कर रही है। फिल्म में करण ने एक आईएएफ अधिकारी 'स्क्वाड्रन लीडर सरताज गिल' की भूमिका निभाई हैं। हाल ही में करण ने एक साक्षात्कार में अपनी बेटी 'देवी' के बारे में बात की, उन्होंने बताया कि जब उन्हें पता चला कि उसके दिल में दो छेद है, वो बहुत मुश्किल घड़ी थी।

विज्ञापन






 

देवी सबसे छोटी फाइटर
करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की बेटी 'देवी' का जन्म 2022 में हुआ था। करण ने 'देवी' को फाइटर बताते हुए कहा, ' वह 14 महीने की थी, उसके दिल में दो छेद थे और उसे ओपन-हार्ट सर्जरी से गुजरना पड़ा, जब सिद्धार्थ आनंद की पत्नी ममता ने पहली बार इसके बारे में सुना तो उन्होंने कहा कि वह एक फाइटर है फिर मैंने उनसे कहा कि हमारे पास सबसे छोटी फाइटर है।
Kangana Vs Javed: कंगना रणौत को बॉम्बे हाई कोर्ट से तगड़ा झटका, मानहानि मामले में नहीं मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन

बिपाशा ने बीते साल किया था जिक्र
करण ने आगे कहा, 'हमें उसके जन्म के तीसरे दिन तक इस बारे में नहीं पता था। मुझे बस यही लगता है यह एक बहुत ही कठिन स्थिति थी।' वहीं, बीते साल अगस्त में बिपाशा बसु ने नेहा धूपिया के साथ एक इंस्टाग्राम पर लाइव में इसका जिक्र किया था। बिपासा ने देवी के जन्म के बाद अपने कठिन समय के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया कि जब उनकी बेटी तीन महीने की थी तब उसकी सर्जरी की गई थी। बिपाशा ने कहा था, 'मैं नहीं चाहती कि किसी भी मां के साथ ऐसा हो।'
Bollywood: पत्नी के रहते इन सितारों को हुई दूसरी मोहब्बत, प्यार में हारने के बाद फिर आए पहली बीवी के पास

विज्ञापन

फाइटर मचा रही धमाल

फिलहाल करण फाइटर में अपनी भूमिका के लिए सुर्खियां बटोर रहे है। करण के अलावा इस फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी को रिलीज किया गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।
Sadhu Meher Death: पद्मश्री सम्मानित अभिनेता-निर्देशक साधु मेहर का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

करण सिंह ग्रोवर कहा कि देवी के जन्म के तीसरे दिन तक इस बारे में नहीं पता था कि उसके दिल में दो छेद है। मुझे बस यही लगता है यह एक बहुत ही कठिन स्थिति थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed