फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Fawad Khan and Vaani Kapoor to ignite the screen in a Romantic Comedy titled Abir Gulaal

Abir Gulaal: बॉलीवुड में हुई PAK अभिनेता फवाद खान की री-एंट्री, 'अबीर-गुलाल' में करेंगे वाणी के साथ रोमांस

Mon, 07 Oct 2024 11:51 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 07 Oct 2024 11:51 AM IST
सार

हाल ही में इंडियन स्टोरीज ने फवाद की बॉलीवुड में वापसी की घोषणा की है। उन्होंने फवाद और वाणी कपूर की फिल्म 'अबीर गुलाल' की भी घोषणा की है। लंबे समय के बाद फवाद एक बार फिर भारतीय फैंस का मनोरंजन करने के लिए वापस लौट रहे हैं।

विज्ञापन
Fawad Khan and Vaani Kapoor to ignite the screen in a Romantic Comedy titled Abir Gulaal
फवाद खान और वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

पाकिस्तान अभिनेता फवाद खान अपनी फिल्मों और सीरीज को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। अभिनेता पिछले दिनों अपनी सीरीज 'बरजख' को लेकर काफी चर्चा में थे। हालांकि, अब भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी है। पिछले कई दिनों से फवाद के बॉलीवुड में आने की खबरें सुर्खियों में थीं। हालांकि, अब इन अफवाहों के बादल छट चुके हैं और फवाद की बॉलीवुड में री-एंट्री हो गई है। अभिनेता फिल्म 'अबीर गुलाल' में वाणी कपूर के साथ स्क्रीन साझा करने वाले हैं।

विज्ञापन


'अबीर गुलाल' की हुई घोषणा
हाल ही में इंडियन स्टोरीज ने फवाद की बॉलीवुड में वापसी की घोषणा की है। उन्होंने फवाद और वाणी कपूर की फिल्म 'अबीर गुलाल' की भी घोषणा की है। लंबे समय के बाद फवाद एक बार फिर भारतीय फैंस का मनोरंजन करने के लिए वापस लौट रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह बताया है कि फिल्म की शूटिंग 29 सितंबर को शुरू हो गई है और फिल्म का बैकग्राउंड लंदन पर ही आधारित होगा।
विज्ञापन


वाणी कपूर के साथ रोमांस करेंगे फवाद
फवाद के फिल्म का हिस्सा होने की खुशी जाहिर करते हुए निर्माता ने कहा, 'फवाद के पास एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। हमें उम्मीद है कि फिल्म में फवाद और वाणी की जोड़ी को फैंस अपना प्यार जरूर देंगे। फिल्म में फवाद और वाणी की वो केमिस्ट्री दिखेगी, जो आज से पहले किसी ने नहीं देखी होगी। दोनों की भूमिकाएं भी काफी अलग है, जिससे सभी को प्यार हो जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है फिल्म की कहानी
निर्देशक आरती एस बागड़ी ने कहानी का छोटा हिंट देते हुए कहा, 'फिल्म दो ऐसे लोगों के बारे में है, जो एक-दूसरे की मदद करते हैं, लेकिन आगे चलकर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। बता दें कि अक्तूबर और नवंबर में फिल्म की शूटिंग यूके में की जाएगी। फिल्म के पहले ही छह ट्रैक बना दिए गए हैं। बता दें कि यह फिल्म  विवेक बी अग्रवाल, अवंतिका हरि और राकेश सिप्पी द्वारा निर्मित है। '


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed