दिवाली पर रिलीज हुई हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। फिल्म अब छह दिन पूरे कर चुकी है और अभी भी ठीक-ठाक कमाई कर रही है। अब जानिए छठे दिन फिल्म ने की कितनी कमाई?
2 of 5
एक दीवाने की दीवानियत
- फोटो : एक्स
रविवार को हुई इतनी कमाई
‘एक दीवाने की दीवानियत’ के लिए रविवार कैसा रहा, ये उसकी छठे दिन की कमाई देखकर पता चलता है। फिल्म ने खबर लिखे जाने तक छठे दिन रविवार को 6 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। जबकि शनिवार को फिल्म ने 6.25 करोड़ रुपए जुटाए थे। हालांकि, देर रात तक रविवार के कलेक्शन के बढ़ने की उम्मीद है। लेकिन फिलहाल ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की कुल कमाई अब 40.50 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है। फिल्म अभी भी 50 करोड़ के आंकड़े से दूर है।
3 of 5
एक दीवाने की दीवानियत
- फोटो : x
बजट से पार हुई कमाई
‘एक दीवाने की दीवानियत’ का बजट 25 से 30 करोड़ बताया जा रहा है। इस तरह से फिल्म बजट तो पार कर चुकी है। लेकिन अभी भी फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े से दूर ही है। ऐसे में अब देखना ये है कि फिल्म को इस आंकड़े तक पहुंचने में कितना वक्त लगेगा।
4 of 5
थामा और एक दीवाने की दीवानियत
- फोटो : सोशल मीडिया
‘थामा’ से मिल रही चुनौती
हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के सामने ‘थामा’ जैसी बड़े बजट की फिल्म है। फिर भी ‘एक दीवाने की दीवानियत’ अपने बजट को पार कर चुकी है। हालांकि, ‘थामा’ का क्रेज शुरू से ही ‘एक दीवाने की दीवानियत’ से ज्यादा था। इसका अंतर बॉक्स ऑफिस पर भी दिख रहा है। ‘थामा’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 87 करोड़ से ऊपर की कमाई कर चुकी है।
5 of 5
'एक दीवाने की दीवानियत
- फोटो : x
जुनूनी रोमांटिक फिल्म है
‘एक दीवाने की दीवानियत’ एक जुनूनी प्रेम कहानी है। मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को क्रिटिक्स से कोई खास अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। फिल्म को दर्शकों की भी मिली-जुली प्रतिक्रिया ही मिल रही है। हालांकि, हर्षवर्धन राणे के अभिनय की तारीफ हो रही है।