जापानी फिल्म निर्देशक हयाओ मियाजाकी को 2024 के रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मियाजाकी को 'प्रिंसेस मोनोनोके', 'स्पिरिटेड अवे', 'हाउल्स मूविंग कैसल', 'माई नेबर टोटोरो' और 'द बॉय एंड द हेरॉन' समेत कई फिल्मों के लिए जाना जाता है।
2 of 5
हयाओ मियाजाकी
- फोटो : इंस्टाग्राम @hayao_miyazaki41
इस साल के रेमन मैग्सेसे पुरस्कार समारोह का आयोजन नवंबर में किया जाएगा। फिलहाल इस साल के विजेताओं का एलान किया गया है। इस बार एक समूह और तीन शख्सियत को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा जाएगा। निर्देशक हयाओ मियाजाकी की बात करें तो उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के विषय पर कई एनिमेटेड फिल्में बनाईं है।
3 of 5
हयाओ मियाजाकी
- फोटो : इंस्टाग्राम @hayao_miyazaki41
हयाओ मियाजाकी स्टूडियो घिबली के सह-संस्थापक है। उनके रेमन मैग्सेसे जीतने की खबर को साझा करते हुए स्टूडियो घिबली ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि हायाओ मियाजाकी ने रेमन मैग्सेसे पुरस्कार जीत लिया है, जिसे एशिया का नोबेल पुरस्कार कहा जाता है। फाउंडेशन ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और शांति को बढ़ावा देने जैसे जटिल मुद्दों को समझने में मदद करने के लिए कला का इस्तेमाल किया है। उन्होंने दुनिया की कई सबसे यादगार और प्रिय फिल्में बनाई हैं।
Emergency Postponed: कंगना रणौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज टली, अगली तारीख को लेकर अहम बैठक सोमवार को
4 of 5
हयाओ मियाजाकी
- फोटो : इंस्टाग्राम @hayao_miyazaki41
हयाओ मियाजाकी ने साल 2023 में 'द बॉय एंड द हेरॉन' फिल्म बनाई थी, जो एक फैंटेसी-एडवेंचर फिल्म है। इस फिल्म को आलोचकों ने खूब सराहा था। इतना ही नहीं इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर फिल्म का ऑस्कर पुरस्कार भी मिला था।
Stree 2 Box Office Collection: 500 करोड़ की ओर तेजी से बढ़ रही है स्त्री 2, रविवार को फिल्म ने कमाए इतने करोड़
5 of 5
हयाओ मियाजाकी
- फोटो : इंस्टाग्राम @hayao_miyazaki41
मियाजाकी का जन्म 5 जनवरी, 1941 को टोक्यो में हुआ था। वो निर्देशक होने के साथ-साथ मशहूर एनिमेटर भी हैं। हयाओ गुलिवर्स ट्रैवल्स बियॉन्ड द मून और पुस इन बूट्स समेत कई फिल्मों में एनिमेटर के तौर पर काम कर चुके हैं। उन्होंने टीवी सीरीज फ्यूचर बॉय कॉनन का भी निर्देशन किया है।
Aadar Jain: आदर जैन ने की अलेखा आडवाणी से सगाई, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें