फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aadar Jain engagement with alekha Advani actor proposed his Girlfriend on beach see photos

Aadar Jain: आदर जैन ने की अलेखा आडवाणी से सगाई, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें

Sun, 01 Sep 2024 11:20 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 01 Sep 2024 11:20 PM IST
सार

अभिनेता आदर जैन ने सोशल मीडिया पर अपने बारे में एक अहम जानकारी साझा की है। दरअसल, उन्होंने अपनी प्रेमिका अलेखा आडवाणी से सगाई की तस्वीरें साझा की हैं। इन फोटोज पर अब लोगों की प्रतिक्रियाएं आने शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
Aadar Jain engagement with alekha Advani actor proposed his Girlfriend on beach see photos
आदर जैन, आलेखा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम- आदर जैन

विस्तार

आदर जैन ने अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी से सगाई कर ली है। अभिनेता ने समंदर के किनारे अपनी प्रेमिका को अंगूठी पहनाकर अपने प्यार का इजहार किया। इसकी जानकारी आदर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है। 

विज्ञापन
Trending Videos

आदर ने साझा कीं तस्वीरें

आदर जैन ने अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी से सगाई कर ली है। अभिनेता ने समंदर के किनारे अपनी प्रेमिका को अंगूठी पहनाकर अपने प्यार का इजहार किया। इसकी जानकारी आदर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है। तस्वीरों में आदर धारीदार सफेद और नीले रंग की शर्ट और सफेद पैंट पहने नजर आ रहे हैं। अलेखा को प्रपोज करने के लिए वह एक घुटने पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, पीले रंग की ड्रेस में आलेखा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों के साथ आदर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मेरा पहला क्रश, मेरी सबसे अच्छी दोस्त अब हमेशा के लिए मेरी हो गई है।"
Coolie: निर्माताओं ने जारी किया 'कुली' का नया पोस्टर, 'कलीशा' बनकर 16 साल बाद कॉलीवुड में वापसी करेंगे उपेंद्र

View this post on Instagram

A post shared by Aadar Jain (@aadarjain)



सितारों ने दी बधाई

इस पोस्ट पर अब सितारों की प्रतिक्रियाएं आने शुरू हो गई हैं। करीना कपूर खान ने आदर की सगाई पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "मेहंदी लगाके रखना, डोली सजा के रखना"। वहीं, अनन्या पांडे ने लिखा, "बधाई.....बहुत सुंदर।" शनाया ने हार्ट इमोजी के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उनके अलावा श्वेता बसु प्रसाद और जिब्रान खान ने भी दोनों को बधाई दी।
Shahid Kapoor: शाहिद कपूर की आगामी फिल्मों और सीरीज में दिखेगा धमाकेदार एक्शन, देवा से लेकर फर्जी 2 तक शामिल


कौन हैं अलेखा आडवाणी?

अलेखा आडवाणी की बात करें तो वह एक उद्यमी हैं। वह मुंबई स्थित वेलनेस कम्यूनिटी 'वे वेल' की संस्थापक हैं। उन्होंने विभिन्न कपड़ों और आभूषण ब्रांडों के लिए एक मॉडल के रूप में भी काम किया है। उन्होंने अदार के साथ नवंबर 2023 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। दोनों को करीना कपूर खान की दिवाली पार्टी में पहली बार साथ देखा गया था।
RHTDM: 'रहना है तेरे दिल में' देखने पहुंचे फैंस को माधवन ने दिया बड़ा तोहफा, अचानक वीडियो कॉल कर चौंकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed