अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपना पूरा ख्याल रख रही हैं। रखना भी चाहिए, आखिर नई जिम्मेदारी जो निभानी है। दीपिका गर्भवती हैं और इन दिनों अपनी सेहत और खानपान का ध्यान रख रही हैं। सोशल मीडिया पर भी भरपूर समय बिता रही हैं और अपने फैंस को भी बीच-बीच में सलाह दे देती हैं। आज उन्होंने अपने फैंस को खानपान संबंधी कुछ टिप्स दिए हैं और साथ ही संतुलित आहार का महत्व बताती दिखी हैं।
Deepika Padukone: परोसी थाली दिखाकर दीपिका ने दिए डाइटिंग टिप्स, यूजर्स बोले- 'इतना खाना तो चिड़िया खाती है'
दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर खाने के कुछ आइटम्स की तस्वीरें साझा की हैं। इनमें समोसा है, मिठाई है, केक और आइसक्रीम जैसी चीजें भी हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'क्या आप मेरे फीड पर यह देखकर हैरान हैं? खैर, मैं ये सब खाती हूं! और मैं अच्छे से खाती हूं! जो कोई भी मुझे जानता है, उससे पूछिए। इसलिए आप जो कुछ भी सुनते या पढ़ते हैं, उस पर विश्वास न करें'।
Sardar 2: 'सरदार 2' के सेट पर हुआ बड़ा हादसा, शूटिंग के दौरान 20वीं मंजिल से गिरकर स्टंटमैन की हुई मौत
दीपिका ने आगे लिखा, 'लेकिन इसकी ट्रिक क्या है? बैलेंस, स्थिरता और अपने शरीर की सुनना। ऐसा लगता है कि ‘डाइट’ शब्द को लेकर बहुत सी गलतफहमियां हैं। हम अक्सर मानते हैं कि ‘डाइट’ का मतलब है भूखा रहना, कम खाना और वो सब खाना जिनसे हमें नफरत है। लेकिन, ‘डाइट’ का मतलब हकीकत में यह है कि कोई व्यक्ति जो भी खाना और पेय पर्दार्थ लेता है। यह शब्द वास्तव में ग्रीक शब्द 'डायटा' से आया है, जिसका अर्थ है 'जीवन जीने का तरीका'।
दीपिका ने आगे लिखा, 'जहां तक मुझे याद है, मैंने हमेशा ‘संतुलित आहार’ का पालन किया है। और यह मेरे लिए ‘जीवन जीने का एक तरीका’ है। मैंने कभी भी ऐसा आहार नहीं अपनाया है, जिसका मैं लगातार पालन न कर सकूं या जो एक सनक बन जाए। लेकिन, अब, क्या मैं इसमें लिप्त हूं? तो बिल्कुल हूं। लेकिन, यह निश्चित रूप से मेरे जीने का तरीका नहीं है।
Phir Aayi Hasseen Dillruba: दिल दहलाने 'फिर आई हसीन दिलरुबा', निर्माताओं ने जारी की फिल्म की पहली झलक
दीपिका ने आगे लिखा, 'क्या आपने कभी ऐसे शब्द सुने हैं कि ‘आप वही हैं जो आप खाते हैं?’ सच कहूं तो अगर मैंने कुछ सीखा है तो यही कि ये शब्द सच हैं। मुझे उम्मीद है कि आपको आज की मेरी पोस्ट अच्छी लगी। कुछ और ऐसी ही टिप्स के लिए जुड़े रहिए'।
Kill Dacoits: पहली बार बड़े परदे पर दिखा डकैतों का पूरा खानदान, समझिए ट्रेन में चढ़े गिरोह की आपसी रिश्तेदारी