दीपिका का सलमान खान के साथ परदे पर रोमांस करने का सपना एक बार फिर टूट गया। इस बार ये सपना एक ऐसी हीरोइन ने तोड़ा है जिसे खुद सलमान खान नहीं जानते।
एक अनजान हीरोइन से मिली मात, कसमसा कर रह गई दीपिका
शाहरुख खान के साथ सुपरहिट फिल्में दे चुकी दीपिका बहुत दिनों से इंतजार कर रही थी कि सलमान खान के साथ कोई फिल्म मिल जाए और फिल्म ट्यूबलाइट में वो सलमान खान के साथ जोड़ी बनाने के लिए कतार में सबसे पहले खड़ी भी थी लेकिन सपना टूट गया।
एक अनजान हीरोइन से मिली मात, कसमसा कर रह गई दीपिका
कहा जा रहा था कि दीपिका इस फिल्म को पाने के लिए दिलों जान से प्रयास कर रही थी लेकिन फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने दीपिका की बजाय एक ऐसी हीरोइन को तवज्जो दी जिसे दीपिका क्या सलमान भी नहीं जानते होंगे।
एक अनजान हीरोइन से मिली मात, कसमसा कर रह गई दीपिका
हालांकि दीपिका जानती थी कि इंडो चाइना बार्डर की पृष्ठभूमि पर बन रही इस फिल्म में हीरोइन के करने के लिए कुछ खास नहीं था लेकिन सलमान के साथ की चाहत में दीपिका ने अपेक्षाकृत छोटे रोल के लिए भी हां कर दी। दीपिका सोच रही थी कि एक बार फिल्म फ्लोर पर आएगी तो कुछ जतन करके अपना रोल प्रभावशाली करवा लेंगी।
एक अनजान हीरोइन से मिली मात, कसमसा कर रह गई दीपिका
कबीर खान की ये फिल्म पीरियड फिल्म है जो दो भाइयों की कहानी है। एक भाई सलमान बने हैं और दूसरे की तलाश जारी है। कबीर को लग रहा था कि सलमान के लिए एक ऐसी हीरोइन होनी चाहिए जो चीनी दिखती हो।