विक्की कौशल अपनी आने वाली फिल्म 'छावा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। विक्की ने हाल ही में एक पोस्ट साझा कर बताया कि वई शहर में हो रही फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। विक्की की फिल्म से पहले वई में कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। हिंदी फिल्मों के लिए महाराष्ट्र में ये बेहद ही मशहूर जगह है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता के चलते पर्यटकों को ये जगह बेहद पसंद है। वई में न सिर्फ हिंदी फिल्में बल्कि मराठी फिल्में और टेलीविजन शो भी शूट किए जाते हैं।
2 of 5
सलमान खान (दबंग)
- फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र का एक छोटा सा शहर वई पुणे से 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वई में 'जिस देश में गंगा रहता है', 'स्वदेस', 'गंगाजल', 'ओमकारा', 'दबंग', 'दबंग 2', 'इश्किया', 'सिंघम', 'बोल बच्चन', 'जिला गाजियाबाद' जैसी कई अन्य फिल्मों की शूटिंग वई में हुई है। सलमान खान का गाना 'हुड़ हुड़ दबंग' वई के मशहूर मंदिर के पास शूट किया गया था। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के कुछ सीन भी इसी शहर में शूट किए गए हैं। दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान का टकराव वाला सीन यहीं पर शूट किया गया था।
Munna Bhaiya Mirzapur: मिर्जापुर 3 में मुन्ना भैया की वापसी होगी या नहीं, दिव्येंदु ने खुद ही कर दिया खुलासा
3 of 5
स्वदेश में शाहरुख खान के साथ दयाशंकर पांडे
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
किंग खान की 2004 में आई फिल्म 'स्वदेश' की शूटिंग भी वई में हुई थी। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि फिल्म के ये तारा वो तारा गाने की शूटिंग के लिए स्वदेश की टीम सात महीने तक वई में ही रुकी थी। फिल्म का प्रसिद्ध पंचायत सीन भी वई में ही शूट किया गया था। इसके अलावा शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'आर राजकुमार' का गाना 'मत मारी' भी महाराष्ट्र की इसी जगह पर शूट किया गया था।
4 of 5
आर राजकुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वई के सब्जी बाजार में 'मत मारी' गाने की शूटिंग हुई थी, जहां पर विक्रेताओं ने अपने स्टॉल लगाए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे भी अधिक, जूनियर कलाकार रविवार की खरीदारी करने वाले रोजमर्रा के लोगों का नाटक कर रहे थे। जूनियर कलाकार खरीदारी करने वाले रोजमर्रा के लोगों का नाटक कर रहे थे। इस जोड़ी के साथ उनकी टीम और प्रभुदेवा भी थे।
5 of 5
वई महाराष्ट्र
- फोटो : सोशल मीडिया
वई में कई मंदिर बने हुए हैं, जो काफी सुंदर हैं। यहां पर्यटक फोटोशूट के लिए आते हैं। ब्राह्मणशाही घाट के पास चार प्रसिद्ध मंदिर- चक्रेश्वर, चिम्नेश्वर, कौंतेश्वर/हरिहरेश्वर और कालेश्वर हैं। गोवर्धन संस्था घाट पर जहां कृष्ण मंदिर है, वहीं विठ्ठल और गणपति मंदिर भी हैं।
Mrunal Thakur: परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचीं मृणाल, 'फैमिली स्टार' के लिए लिया आशीर्वाद