अजय देवगन स्टारर मैदान सिनेमाघरों में आज रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया भी सामने आनी शुरू हो गई है। वहीं, फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने मंगलवार को पेड प्रिव्यू स्क्रीनिंग का आयोजन किया था, जहां इंडस्ट्री के ढेरों कलाकार पहुंचे, लेकिन यह पहला मौका नहीं था, जब किसी फिल्म की पेड प्रिव्यू स्क्रीनिंग की गई हो। इससे पहले भी कई बड़ी फिल्मों का पेड प्रिव्यू स्क्रीनिंग आयोजित किया जा चुका है। इस दौरान इन फिल्मों ने अच्छी खासी कमाई भी की थी। चलिए आपको इन फिल्मों के बारे में बताते हैं।
2 of 5
चेन्नई एक्सप्रेस
- फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में पहला नाम शाहरुख खान स्टारर 'चेन्नई एक्सप्रेस' का है, जिसका पेड प्रिव्यू स्क्रीनिंग आयोजित किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने 06.75 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में थी। यह दोनों सितारों के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक रही थी।
3 of 5
पद्मावत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लिस्ट में अगला नाम संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' का है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म ने पेड प्रिव्यू स्क्रीनिंग में 04.25 करोड़ रुपये कमाए थे। दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई की। वहीं, फिल्म में इन कलाकारों की भूमिका की भी खूब चर्चा हुई थी।
4 of 5
थ्री इडियट्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आमिर खान, आर.माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर खान स्टारर 'थ्री इडियट्स' भी इस लिस्ट में शामिल है। विधु विनोद चोपड़ा के बैनर तले बनी इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने निर्देशित किया था। वहीं, इस फिल्म ने रिलीज से पहले अपने अपने पेड प्रिव्यू स्क्रीनिंग में 02.77 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित रही थी।
Avantika Vandanapu: अवंतिका वंदनापु को मिला साउथ एशियन पर्सन ऑफ द ईयर पुरस्कार, अभिनेत्री ने कही यह खास बात
5 of 5
काइट्स का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा जॉन अब्राहम स्टारर रॉकी हैंडसम और ऋतिक स्टारर 'काइट्स' का भी पेड प्रिव्यू स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था, जिसमें दोनों ही फिल्में ने 01.76 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
Nora Fatehi: 'मैं बाकी लड़कियों जैसी नहीं हूं, जो...', नोरा फतेही ने खोला इंडस्ट्री का राज