फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress Nora Fatehi reveals the secret of the film industry in Ranveer Allahbadia podcast

Nora Fatehi: 'मैं बाकी लड़कियों जैसी नहीं हूं, जो...', नोरा फतेही ने खोला इंडस्ट्री का राज

Thu, 11 Apr 2024 01:57 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 11 Apr 2024 01:57 PM IST
सार

नोरा ने बताया कि कभी-कभी उनका सामना ऐसे लोगों से होता है, जो उन्हें अजीब सा महसूस कराते हैं। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि उन लोगों के इरादे ठीक नहीं होते हैं।
 

विज्ञापन
Actress Nora Fatehi reveals the secret of the film industry in Ranveer Allahbadia podcast
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री नोरा फतेही अक्सर अपने डांस और लुक की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। लोग उनके डांस को खूब पसंद करते हैं। नोरा फतेही एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उन्होंने फिल्म उद्योग में अपने साथ हुए बुरे व्यवहार को लेकर बात की है। इसे जानकार उनके प्रशंसकों को धक्का लगा है।

विज्ञापन


लोग अजीब महसूस कराते हैं, इरादे ठीक नहीं होते
नोरा फतेही को हाल ही में रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में देखा गया था। इसमें उन्होंने फिल्मी दुनिया के लोगों द्वारा किए गए उनके अपमान पर खुलकर बातचीत की। नोरा ने बताया कि कभी-कभी उनका सामना ऐसे लोगों से होता है, जो उन्हें अजीब सा महसूस कराते हैं। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि उन लोगों के इरादे ठीक नहीं होते हैं।
विज्ञापन


Dhanush-Aishwarya Rajinikanth Divorce: टूट गया धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत का रिश्ता, दाखिल की तलाक की अर्जी
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं बाकी लड़कियों जैसी नहीं हूं
नोरा फतेही ने पॉडकास्ट में खुलासा करते हुए कहा कि वे अक्सर अपने साथ ऐसा होते हुए देखती रहती हैं। उनके साथ हाल ही में एक बार फिर से ऐसा व्यवहार किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को यह बात समझ नहीं आती है। लोग सोचते हैं कि यह लड़की यहां कैसे आ गई? हमारी लड़की क्यों नहीं आ पाई? उन्होंने बताया कि लोग इस बात से बहुत नाराज हो जाते हैं। नोरा ने अपने बारे में बताया कि वे बाकी लड़कियों जैसी नहीं हैं, जो पुरुष कलाकारों के सामने विनम्र होकर बात करेगी।

Eid 2024: बॉलीवुड में दिखी ईद की रौनक, आमिर ने बांटी मिठाई तो इन सितारों ने सोशल मीडिया पर दी बधाई

गड़बड़ दिखेगी है तो बोल दूंगी
नोरा ने कहा कि अगर मुझे ऐसा महसूस होता है कि कहीं कुछ गड़बड़ है, तो मैं इस बारे में जरुर बोल दूंगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आता है। कुछ लोगों को इस तरह की लड़कियां अच्छी लगती है, जो चुपचाप रहती हों, विनम्र हों और ऐसी नजर आती हों कि उन्हें काम चाहिए। नोरा ने कहा कि वे किसी को भी ऐसा करने का अधिकार नहीं देती। उन्होंने कहा कि इसके बाद लोग इस तरह की बातें कहते हैं कि ये लड़की कुछ भी नहीं है। इसमें कोई प्रतिभा नहीं है। ये लड़की फिल्मी दुनिया में क्यों है?

 

Indian 2: कमल हासन की 'इंडियन 2' में नजर आ सकती हैं मनीषा कोइराला! पहले भाग में भी किया था काम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed