फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Indian-American Actor Avantika Vandanapu Has Been Awarded South Asian Person Of The Year by Harvard University

Avantika Vandanapu: अवंतिका वंदनापु को मिला साउथ एशियन पर्सन ऑफ द ईयर पुरस्कार, अभिनेत्री ने कही यह खास बात

Thu, 11 Apr 2024 01:30 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 11 Apr 2024 01:30 PM IST
सार

भारतीय-अमेरिकी अभिनेत्री अवंतिका वंदनापु को हार्वर्ड विश्वविद्यालय द्वारा 'साउथ एशियन पर्सन ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस मौके पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए वंदनापु ने कही दिल की बात।

विज्ञापन
Indian-American Actor Avantika Vandanapu Has Been Awarded South Asian Person Of The Year by Harvard University
अवंतिका वंदनापु - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

19 साल की अवंतिका वंदनापु ने अपने काम की वजह से देश और विदेश में अपनी खास पहचान बनाई है। भारतीय-अमेरिकी अभिनेत्री अवंतिका वंदनापु को बुधवार को हार्वर्ड विश्वविद्यालय द्वारा 'साउथ एशियन पर्सन ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 'मीन गर्ल्स' चर्चित अवंतिका वंदनापु को उनके अंतर्राष्ट्रीय और भारतीय मनोरंजन में बड़ी उपलब्धियों के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन


अवंतिका ने जाहिर की अपनी खुशी
अवंतिका वंदनापु ने कहा, "हार्वर्ड विश्वविद्यालय जैसे बड़े संस्थान द्वारा सम्मानित किया जाना अविश्वसनीय रूप से मेरे लिए बेहद प्रेरणादायक और सुखद अनुभव है। यह पुरस्कार न सिर्फ मेरे किए हुए कार्यों को अपनाता है, बल्कि सीमाओं से आगे जाकर ग्लोबल मीडिया में भारतीय प्रतिनिधित्व को भी बढ़ावा देता है।''
विज्ञापन


हार्वर्ड विश्वविद्यालय का किया धन्यवाद
इस खुशी के मौके पर अवंतिका ने कहा, ''हार्वर्ड विश्वविद्यालय की ओर से सम्मानजनक पुरस्कार मिलना अपने आपमें सुखद अनुभव और अविश्वसनीय रूप से प्रेरणादायक बात है। यह सम्मान मेरी प्रतिभा को ही नहीं बल्कि इससे जुड़े सभी लोगों को ऊंचाई तक ले जाता है।'' अभिनेत्री ने आगे कहा, ''यह सम्मान मुझे प्रेरित करता है, जो रूढ़िवादिता सोच रखते हैं। मेरा सफर तो बस अभी शुरू ही हुआ है। यह सम्मान मेरे काम में सकारात्मक सोच और मेरे इरादों को मजबूत बनाए रखेगा।'' अभिनेत्री ने कहा,''मैं आने वाले कल के लिए काफी उत्साहित हूं और अधिक भारतीय आवाजों को पूरी दुनिया में गूंजने और आगे बढ़ने का मार्ग दर्शन देने की आशा रखती हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by avantika (@avantika)



भारतीय-अमेरिकी अभिनेत्री अवंतिका वंदनापु के लाखों फैंस हैं। उनके सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर 724k फॉलोअर्स हैं। कॉमेडी फिल्म 'मीन गर्ल्स' में अवंतिका ने अहम रोल निभाया था। इस फिल्म से उन्हें काफी प्रसिद्धी हासिल हुई है। इसके अलावा अभिनेत्री ने कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट में भी बेहतरीन काम करके नाम कमाया है, जिनमें शामिल 'मीन गर्ल्स', 'स्पीन', 'सीनियर ईयर' के अलावा और भी कई नाम शामिल है। इसके साथ ही अवंतिका ने भारतीय ओटीटी सीरीज 'बिग गर्ल्स डोंट क्राई' से अपनी एक नई पारी की शुरुआत की है। 
Zareen Khan Special Eid: ईद पर जरीन खान को मिली सबसे खास ईदी, खुशी में झूम रही हैं अभिनेत्री

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed