मनोरंजन जगत में ऐसे कई स्टार्स हैं, जो अपनी मेहनत और लगन के दम पर इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुके हैं। आज ये सितारे अपनी जबर्दस्त एक्टिंग की वजह से फैंस के दिलों पर राज करते हैं। उनकी एक झलक पाने को इनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार करते हैं। मगर क्या आपको पता है कि फिल्मों में डेब्यू करने से पहले ये सितारे म्यूजिक वीडियो से अपनी पहचाना बाना चुके हैं। आइए जानते हैं इन स्टार्स के बारे में…
Celebs: अभिनय डेब्यू से पहले म्यूजिक वीडियो से छाए ये सितारे, गाने और डांस पर फैंस को भी थिरकने पर किया मजबूर
दीपिका पादुकोण
शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम से अपने करियर की शुरूआत करने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की गिनती आज इंडस्ट्री के टॉप एक्ट्रेसेस में होती हैं। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत हिमेश रेशमिया के गाने नाम तेरा तेरा से की थी। दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करे तो एक्ट्रेस आखरी बार शाहरुख खान की फिल्म पठान में नजर आई थीं।
विद्या बालन
एक्ट्रेस विद्या बालन ने फिल्म नीयत से चार साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किया है। उनकी यह फिल्म सात जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। नीयत को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती से सबको दीवाना बना लेने वाली विद्या ने अपनी करियर की शुरुआत कभी आना तू मेरी गली से की थी।
शाहिद कपूर
अभिनेता शाहिद कपूर भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। एक्टर विवाह, कबीर सिंह, जब वी मेट, जैसी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। शाहिद आंखों में तेरा चेहरा गाने से काफी पॉपुलर हुए थे।
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला फिल्मों में आने से पहले हनी सिंह के गाने लव डोज में नजर आ चुकी हैं। इस म्यूजिक वीडियो में उन्हें काफी पसंद किया गया था।