फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Who Criticized Air India for Bad Flight Experience Veer Das to Kriti Kharbanda

Film Stars: एयर इंडिया की फ्लाइट में खराब अनुभव से दो-चार हो चुके हैं ये सितारे, सोशल मीडिया पर की जमकर आलोचना

Sun, 15 Jun 2025 12:48 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 15 Jun 2025 12:48 AM IST
सार

Celebs Who Criticized Air India for Bad Flight Experience: हाल ही में अहमदाबाद एयरपोर्ट के निकट प्लेन क्रैश के हादसे से पूरी दुनिया स्तब्ध है। एयर इंडिया के इस विमान के क्रैश होने की वजह पता लगाने के लिए जांच जारी है। फिलहाल हम उन सितारों के बारे में बता रहे हैं, जो एयर इंडिया की फ्लाइट में खराब अनुभव की शिकायत कर चुके हैं।

विज्ञापन
Celebs Who Criticized Air India for Bad Flight Experience Veer Das to Kriti Kharbanda
लीजा रे-वीर दास-कृति खरबंदा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान क्रैश की भीषण दुर्घटना ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। विमान में 241 यात्रियों की जान चली गई। टेक ऑफ के दौरान हुआ यह हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी जांच जारी है। फिलहाल हम उन फिल्मी सितारों के बारे में बता रहे हैं जो बीते कुछ वक्त में एयर इंडिया की सुविधाओं पर सवाल उठा चुके हैं। जानिए...

विज्ञापन

Celebs Who Criticized Air India for Bad Flight Experience Veer Das to Kriti Kharbanda
वीर दास - फोटो : इंस्टाग्राम-@virdas

वीर दास 
कॉमेडियन वीर दास ने इसी साल अप्रैल में एयर इंडिया की सुविधाओं पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि लाखों चुकाने के बाद भी उन्हें सुविधा नहीं मिली। उनका यह खराब अनुभव तब रहा, जब वे अपनी पत्नी शिवानी के साथ यात्रा कर रहे थे। कॉमेडियन ने लिखा था, पत्नी शिवानी के पैर में फ्रैंक्चर होने के कारण उन्होंने व्हीलचेयर की सर्विस बुक की थी। मगर, हवाई यात्रा के दौरान उन्हें इसकी सुविधा नहीं मिली। साथ ही फ्लाइट में उन्हें सीट भी ऐसी मिली की यात्रा का पूरा अनुभव किरकिरा हो गया। हालांकि, विमान हादसे के बाद वीर दास ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर करते हुए एयर इंडिया का सपोर्ट किया है। उन्होंने त्रासदी के इस वक्त में क्रू की तारीफ करते हुए कहा कि वे जल्द एयर इंडिया की फ्लाइट से यात्रा करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Celebs Who Criticized Air India for Bad Flight Experience Veer Das to Kriti Kharbanda
अली गोनी - फोटो : इंस्टाग्राम

अली गोनी
छोटे परदे के लोकप्रिय एक्टर अली गोनी भी बीते वर्ष मार्च में एयर इंडिया में अपने खराब हवाई यात्रा का अनुभव साझा कर चुके हैं। उन्होंने इसके लिए नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था। एक्टर ने बिजनेस क्लास में यात्रा की। उन्होंने आरोप लगाया कि यात्रा के दौरान उन्हें न तो सीट अच्छी मिली थीं और न ही लैंडिंग के बाद समय पर लगेज मिला।

Allu Arjun: ‘पुष्पा 2’ के लिए मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, तेलंगाना सरकार ने भव्य कार्यक्रम में किया सम्मानित

विज्ञापन

Celebs Who Criticized Air India for Bad Flight Experience Veer Das to Kriti Kharbanda
लीजा रे - फोटो : इंस्टाग्राम-@lisaraniray

लीजा रे ने पूछा था 'हमदर्दी कहां है?'
इसी साल मार्च में अभिनेत्री लीजा रे का भी अनुभव कुछ ऐसा रहा। लीजा ने आरोप लगाया था कि एयरलाइन ने उनके बीमार पिता के प्रति सहानुभूति नहीं दिखाई साथ ही उनकी चिकित्सा छूट स्वीकार नहीं की। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर लिखा था, 'मेरे पिता 92 साल के हैं। वे बीमार हैं। मुझे उनकी बीमारी के कारण यात्रा रद्द करनी पड़ी। डॉक्टर का लेटर सबमिट करने के बाद भी छूट देने से इनकार कर दिया गया? ये कैसे संभव है? यात्रियों की परवाह करने का दावा करने वाली एयरलाइन में हमदर्दी कहां है'? हालांकि, एयर इंडिया ने प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री के आरोपों को निराधार बताया था।
 

 

Celebs Who Criticized Air India for Bad Flight Experience Veer Das to Kriti Kharbanda
कृति खरबंदा - फोटो : इंस्टाग्राम @kriti.kharbanda

कृति खरबंदा
कृति खरबंदा का नाम भी लिस्ट में है। साल 2020 में कृति ने आरोप लगाया कि एयर इंडिया में सफर करने के दौरान उनका सामान खो गया। अभिनेत्री के अनुसार उनका सामना एयरलाइन की लापरवाही की वजह से खोया। ऐसे में कृति खरबंदा ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई थी। इस पर एयर इंडिया ने तुरंत जवाब दिया था। बाद में यह भी बताया कि अभिनेत्री के खोए हुए सामान को वापस डिलीवरी के लिए भिजवा दिया है। 


जीशान अय्यूब
बॉलीवुड अभिनेता जीशान अय्यूब भी इसी तरह का अनुभव साझा कर चुके हैं। साल 2019 में उन्होंने एक ट्वीट किया था। इसे देखकर लगा कि एयरलाइन की सर्विस पर उन्हें काफी गुस्सा आया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed