फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Telangana Govt Presents Gaddar Film Awards Allu Arjun Receives Best Actor Award

Allu Arjun: ‘पुष्पा 2’ के लिए मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, तेलंगाना सरकार ने भव्य कार्यक्रम में किया सम्मानित

Sun, 15 Jun 2025 12:26 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 15 Jun 2025 12:26 AM IST
सार

शनिवार को तेलंगाना सरकार ने एक शानदार कार्यक्रम में Gaddar फिल्म अवॉर्ड 2024 से कई कलाकारों को सम्मानित किया। अल्लू अर्जुन को भी फिल्म ‘पुष्पा 2’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। 

विज्ञापन
Telangana Govt Presents Gaddar Film Awards Allu Arjun Receives Best Actor Award
फिल्म 'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

14 जून को हैदराबाद में एक भव्य कार्यक्रम में Gaddar फिल्म अवॉर्ड 2024 कई दक्षिण भारतीय कलाकारों को दिए गए। मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने गद्दार तेलंगाना फिल्म पुरस्कार 2024 को अलग-अलग श्रेणियों में प्रदान किया। फिल्म 'पुष्पा-2' के लिए अल्लू अर्जुन को भी बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है।

विज्ञापन


इन कलाकारों को मिले अवॉर्ड 
शनिवार रात एक शानदार कार्यक्रम में रेड्डी ने डिप्टी मल्लू भट्टी विक्रमार्क के साथ दिग्गज निर्देशक मणिरत्नम को पैडी जयराज फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया। वहीं अभिनेता एन बालकृष्ण को एनटीआर फिल्म अवॉर्ड दिया गया। विजय देवरकोंडा को दिग्गज तेलुगू एक्टर कांथा राव के नाम पर अवॉर्ड दिया गया। सीएम ने इस मौके पर कहा कि 2047 तक तेलंगाना को 3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है और इसमें सिनेमा, फिल्म इंडस्ट्री का रोल बहुत अहम होगा।

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Jr NTR: त्रिविक्रम की पौराणिक फिल्म से बाहर हुए अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर की हुई एंट्री 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएस राजामौली ने कही बड़ी बात
इस अवॉर्ड फंक्शन के मौके पर डायरेक्टर एसएस राजामौली ने भी कहा, ‘हॉलीवुड और बॉलीवुड को हैदराबाद को अपना घर बनाना चाहिए। सरकार इस बात को साकार करने के लिए फिल्म इंडस्ट्री का साथ देने को तैयार है।’ अवॉर्ड फंक्शन में बालकृष्ण ने दिवंगत लोक गायक और गीतकार गद्दार को याद किया, उनके नाम पर ही ये अवॉर्ड दिए जाते हैं। 


अल्लू अर्जुन ने धन्यवाद कहा 
फिल्म ‘पुष्पा 2’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलने पर अल्लू अर्जुन ने खुशी जाहिर की। अपने भाषण में सरकार, सीएम और डिप्टी सीएम को धन्यवाद कहा। बताते चलें कि अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2’ ने पैन इंडिया स्तर पर खूब कमाई की। इस फिल्म को देश भर के दर्शकों ने पसंद किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed