सीआईडी का नया सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच दस्तक देने वाला है। इस बार फिर से दर्शकों को दया के रूप में दयानंद शेट्टी का पसंदीदा किरदार देखने को मिलेगा। अपने जन्मदिन के मौके पर दयानंद शेट्टी ने अमर उजाला से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने न सिर्फ 'सीआईडी' के नए सीजन के बारे में अपने विचार साझा किए, बल्कि अजय देवगन के साथ काम करने के अनुभव और 'दिलजले' फिल्म को लेकर भी दिलचस्प खुलासा किया।
2 of 9
दयानंद शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम@Dayanand Shetty
'सीआईडी' शो एक बार फिर से शुरू हो रहा है। इस नए सीजन में दर्शकों को क्या नया देखने को मिलेगा? कौन से खास बदलाव या नए ट्विस्ट होंगे?
सीआईडी शो 21 वर्षों तक अपने समय से आगे था। अब जब अपराध अधिक हाईटेक हो गए हैं, तो हमें भी अपनी जांच के तरीके में बदलाव लाना पड़ा है। शो का फ्लेवर वही रहेगा, लेकिन अब हम अपराधियों के नए तरीकों के हिसाब से जांच करेंगे।
3 of 9
दयानंद शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम@Dayanand Shetty
90 के दशक में जब यह शो शुरू हुआ था, उस समय और आज के टीवी इंडस्ट्री में काम करने के तरीकों में आपने क्या प्रमुख बदलाव महसूस किए हैं?
बहुत बदलाव आया है। पहले लंबे शॉट्स होते थे, लेकिन अब तकनीकी विकास के साथ फिल्मांकन और कहानी कहने के तरीके में काफी बदलाव आया है। अब सब कुछ बहुत ज्यादा आधुनिक हो गया है, जिससे शूटिंग और एपिसोड्स की गति भी तेज हो गई है।
4 of 9
दयानंद शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम@Dayanand Shetty
'सीआईडी' से पहले आप फिल्म 'दिलजले' में नजर आए थे?
नहीं, यह जानकारी गलत है। मैंने कभी 'दिलजले' में काम नहीं किया और न ही यह फिल्म देखी है। मैंने भी इंटरनेट पर इसके बारे में पढ़ा है। मेरी पहली फिल्म 'जॉनी गद्दार' थी, जिसमें मैंने 'सीआईडी' के दौरान काम किया था।
5 of 9
दयानंद शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम@Dayanand Shetty
आपने 'सिंघम रिटर्न्स' और 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन के साथ काम किया। उनके साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा?
अजय देवगन के साथ काम करने का बहुत अच्छा अनुभव रहा। क्राफ्ट के प्रति समझ और समर्पण ने उन्हें बड़ा स्टार बनाया है। 'सिंघम' फ्रेंचाइजी में काम मिलने का श्रेय 'सीआईडी' को जाता है, क्योंकि मेरे किरदार की लोकप्रियता के कारण ही मुझे ये फिल्में मिलीं।