करीब दो दशक से टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा रहीं अनिता हसनंदानी ने छोटे पर्दे के कई दौर देखे हैं। सास-बहू सीरियल से लेकर ओटीटी तक का बदलाव देखा। बदलती हुई इंडस्ट्री के साथ उन्होंने खुद को भी बदला है। इन दिनों वह टीवी सीरियल 'तुम से तुम तक' में राजनंदिनी का किरदार निभा रही हैं। अमर उजाला डिजिटल से की गई बातचीत में अनिता ने अपने करियर, टीवी इंडस्ट्री और अपनी बदली हुई सोच पर खुलकर बात की है।
2 of 6
अनिता हसनंदानी
- फोटो : इंस्टाग्राम@anitahassanandani
रिश्तों में बेवजह की उलझनें पसंद नहीं हैं
सीरियल ‘तुम से तुम’ में अनिता का किरदार राजनंदिनी अपने मन की बात को खुलकर कहता है। क्या असल जिंदगी में अनीता हसनंदानी भी ऐसी हैं। इस पर वह कहती हैं, ‘मैं अपने बारे में ऐसा तो नहीं कहूंगी। मुझे लगता है कि जिंदगी में कोई भी पूरी तरह सॉर्टेड नहीं होता है। हां, मैं अपनी फीलिंग्स को लेकर हमेशा ईमानदार रही हूं। रिश्तों में मुझे बेवजह की उलझनें पसंद नहीं हैं। मुझे रिश्तों में साफगोई पसंद है। शायद यही वजह है कि मैं राजनंदिनी से भी तुरंत जुड़ गई। उसके अंदर एक गरिमा है, एक सादगी है।'
वह आगे कहती हैं, ‘मुझे इस सीरियल में रिश्तों की कई परतें दिखी हैं। कोई भी किरदार परफेक्ट नहीं है और यही बात इसे अलग बनाती है।'
3 of 6
अनिता हसनंदानी
- फोटो : इंस्टाग्राम @anitahassanandani
अच्छी कहानियां और काम याद रहता है
सास-बहू से लेकर सुपरनैचुरल और ओटीटी तक, अनिता ने टीवी का हर दौर देखा है। लेकिन किसी ट्रेंड की आलोचना करने के बजाय वह खुद में आए बदलाव की बात करती हैं। अनीता कहती हैं, 'अगर एक चीज वापस नहीं आनी चाहिए, तो वो है खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव डालना। पहले मैं छोटी-छोटी बातों पर बहुत परेशान हो जाती थी। अब समझ आया है कि प्रोसेस पर भरोसा रखना चाहिए। आखिर में ट्रेंड नहीं अच्छी कहानियां और अच्छा काम ही याद रहता है।'
4 of 6
अनिता हसनंदानी
- फोटो : इंस्टाग्राम @anitahassanandani
लोग सिर्फ इंडस्ट्री का ग्लैमर देखते हैं
टीवी इंडस्ट्री को लेकर सबसे बड़ी गलतफहमी क्या है? इस सवाल पर अनिता जवाब देती हैं, 'लोगों को लगता है कि रोज टीवी पर दिखते हैं, तो शायद यह आसान काम होगा। लेकिन इसके पीछे कितनी मेहनत होती है, इसका अंदाजा बहुत कम लोगों को है। लंबे वक्त तक शूटिंग, कम समय में तैयारी और लगातार इमोशनल सीन करना आसान नहीं होता है। लोग ग्लैमर देखते हैं लेकिन उसके पीछे का अनुशासन और मेहनत नहीं।'
5 of 6
अनिता हसनंदानी
- फोटो : इंस्टाग्राम @anitahassanandani
20 साल की अनिता से बस एक ही बात कहूंगी
20 साल की अनिता को एक खास सलाह देने की वह करती हैं। वह कहती हैं, 'मैं उससे सिर्फ इतना कहूंगी कि रिलैक्स रहो। तुम सबकुछ ठीक कर रही हो। उस वक्त मैं खुद पर बहुत सख्त थी और छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान रहती थी। आज पीछे मुड़कर देखती हूं तो लगता है कि हर दौर ने मुझे कुछ न कुछ सिखाया और उसी ने मुझे एक बेहतर इंसान बनाया है।